देश

UP News: तबादला नीति को लेकर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार, आंदोलन जारी, OPD-जांच सब प्रभावित

Lucknow: सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल तबादला नीति के खिलाफ आंदोलन कर रहे सरकारी अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल समेत कई संवर्गों के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है और गलत समय में तबादला करने की नीति के खिलाफ उतर गए हैं. इन लोगों का कहना है कि तबादला की प्रक्रिया उस समय अपनाई जाती है, जब न्यू सेशन शुरू होता है, इससे उनका प्रशिक्षण प्रभावित होता है. इसे मार्च या अप्रैल में पूरा क्यों नहीं किया जाता है?

बता दें कि तबादला नीति के खिलाफ प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग, टेक्नीशियन, पैरामेडिकल समेत कई संवर्गों के कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्यबहिष्कार का अभियान चला रहे हैं. इसके चलते सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, जांच, भर्ती संबंधी काम प्रभावित हो रहा है. चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ की अध्यक्षता में प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में तैनात नर्सिंग, पैरामेडिकल व अन्य श्रेणी के कर्मचारी कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं और गलत तबादला नीति के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे हैं. इस पूरे मामले को लेकर महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस आन्दोलन की पूरी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की है.

ये भी पढ़ें- रात में AC चलाने वालों को महंगाई का झटका, अब 10 से 20 फीसदी ज्यादा देना पड़ेगा बिजली बिल, नया नियम लागू करने जा रही केंद्र सरकार

तबादलों में अनदेखी कर अधिकारी लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं. इसके विरोध में अब तक हम शांतिपूर्वक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करा रहे थे, लेकिन अधिकारी हमारी इस चुप्पी को हमारी कमजोरी समझ रहे थे और हमारी मांगों को लगातार नजर अंदाज कर रहे थे, लेकिन अब हमने खुला आंदोलन शुरू कर दिया है. अब सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कोई भी कर्मचारी अस्पताल में काम नहीं करेगा. अगर अधिकारियों ने जल्द ही हमारी मांगे पूरी नहीं की तो आंदोलन लम्बा चलेगा. बता दें कि कार्य बहिष्कार के कारण सुबह अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित रही तो वहीं पैथोलाजी, रेडियोलाजी संबंधी जांचें भी रुकी रहीं और इस भीषण गर्मी में मरीज हलकान रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

5 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

18 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

33 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

34 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago