Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MCD Election Results: वोटों की गिनती के बीच AAP का दावा-180 से ज्यादा सीटों पर करेंगे कब्जा

MCD Elections Results: एमसीडी चुनावों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है. आप ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है.

saurabh-bhardwaj

आप विधायक सौरभ भारद्वाज (फोटो- ANI)

MCD Election Results: दिल्ली MCD चुनावों के बाद आज वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है. कभी आम आदमी पार्टी बहुमत के करीब पहुंचती है तो कभी बीजेपी बढ़त बनाती है. दूसरी तरफ, कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला है और पार्टी अभी तक दहाई की संख्या भी नहीं छू सकी है. वहीं, वोटों की गिनती के बीच, आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि उनकी पार्टी एमसीडी चुनावों में 180 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं. अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है. मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं. दूसरी तरफ, वोटों की गिनती के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल के घर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में आप के कई नेता मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election Results Live: रुझानों में आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, BJP 108 सीट पर आगे

आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

एमसीडी चुनावों के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है. आप ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है और इस वक्त 129 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और बीजेपी 108 सीटों पर आगे है. जबकि, कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है और अन्य के उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं. इस बीच, एमसीडी चुनावों में दो सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. गौतमपुरी और लक्ष्मीनगर सीट से बीजेपी को जीत मिली है. मुकुंदपुर से भी बीजेपी को जीत मिली है. वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक, आधिकारिक रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) 112 सीटों पर, भाजपा 112 AAP, कांग्रेस 12 सीटों पर, निर्दलीय 4 और अन्य 2 पर आगे चल रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital