Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MCD Results: गौतम गंभीर और मनोज तिवारी के इलाक़े में बीजेपी को मिली कितनी सीटें? जानिए

MCD Results: नगर निगम के चुनाव में लोकसभा सीटों के वाडों पर आप पार्टी ने अच्छा किया है. जबकि दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल की थी.

Gautam Gambhir and Manoj Tiwari

गौतम गंभीर और मनोज तिवारी (फोटो- ट्विटर )

Delhi MCD Results: दिल्ली MCD चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ जीत दर्ज कर ली है. इसके साथ ही बीजेपी का MCD में 15 सालों का राज खत्म हो गया. आप ने 134 सीटें जीतीं तो वहीं बीजेपी ने 106 सीतों पर जीत दर्ज की. इसके साथ ही कांग्रेस के खाते में भी 9 सीटें गई और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में तीन सीट गई. लेकिन इन चुनावों में खास बात ये रही कि लोकसभा सीटों के वाडों पर आप पार्टी ने अच्छा किया है. जबकि दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल की थी.

लेकिन नगर निगम के चुनाव में आप ने यहां भी अपनी झाडू चलाई है. हम दिल्ली की लोकसभा सीटों पर सभी वार्डों के बारे बताएंगे कि किस पार्टी के पार्षदों ने कितने वार्डों पर जीत दर्ज की है.

दिल्ली की साउथ सीट पर किसने मारी बाजी

बता दें कि साउथ दिल्ली सीट से रमेश विधूड़ी सांसद हैं और बीजेपी को यहां से करारी हार मिली है. इस लोकसभा सीट पर कुल 33 वार्ड हैं और इसमें 23 सीटों पर आप ने अपना कब्जा कर लिया है. जबकि बीजेपी को 13 सीटों पर जीत मिली है. इसके साथ ही कांग्रेस ने यहां 1 सीट पर कब्जा कर लिया है.

ईस्ट दिल्ली में क्या रहा हाल

2019 के लोकसभा पर ईस्ट दिल्ली से गौतम गंभीर ने बाजी मारी थी और गौतम गंभीर के क्षेत्र में कुल 36 वार्ड है. जिसमें बीजेपी को 22 सीटें मिली तो आप ने 11 सीटों पर कब्जा किया है. जबकि इस क्षेत्र में कांग्रेस ने भी 3 सीट पर जीत हासिल की हैं.

नार्थ ईस्ट दिल्ली में कांटे की टक्कर

नार्थ ईस्ट दिल्ली की सीट पर लोकसभा चुनाव पर मनोज तिवारी ने जीत हासिल की थी. यहां आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला है. इस सीट पर कुल 41 वार्ड है. जिसमें 18 पर बीजेपी को जीत मिली है तो आप ने 17 सीटों पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस के खाते में 4 सीट गई हैं.

नई दिल्ली में बीजेपी का हालत खराब

नोर्थ दिल्ली से मीनाक्षी लेखी सासंद हैं और इसी सीट पर बीजेपी का सबसे बुरा हाल है. इस पर कुल 25 वार्ड है जिसमें आप पार्टी ने 20 वार्डों को अपने नाम किया है. जबकि मात्र 5 सीट बीजेपी के पाले में गई हैं.

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypolls: नतीजों से पहले EVM की दिन-रात पहरेदारी कर रहे समाजवादी कार्यकर्ता, वोटों की गिनती कल

नार्थ वेस्ट दिल्ली में भी आप आगे

नार्थ वेस्ट दिल्ली के कुल 43 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. यहां भी आप की झाड़ू चली है. 43 सीटों में से कुल 26 सीटों पर आप ने जीत दर्ज की जबकि 14 सीटों पर बीजेपी जीती है.

नार्थ दिल्ली के शकूरबस्ती बीजेपी ने मारी बाजी

नार्थ दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन विधायक हैं. नगर निगम चुनावों से ठीक पहले सत्येंद्र जैन के कई वीडियो वायरल हुए थे. जिसका असर शायद यहां चुनावों पर पड़ा है. यहां बीजेपी ने तीनों सीटें जीत ली हैं.

चांदनी चौक में बराबरी की टक्कर

डॉ. हर्षवर्धन के चांदनी चौक इलाके में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां कुल 30 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. इनमें से 16 पर बीजेपी को जीत मिली है तो 14 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा जमाया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital