Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मकोका केस: आप विधायक नरेश बालियान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस रिमांड की मांग खारिज

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मकोका के तहत गिरफ्तार आप विधायक नरेश बालियान को न्यायिक हिरासत में भेजा और पुलिस की रिमांड बढ़ाने की मांग खारिज कर दी. पुलिस ने गैंगेस्टर कपिल सांगवान से कथित बातचीत और जबरन वसूली की जांच के लिए रिमांड मांगी थी.

NARESH BALYAN

विधायक नरेश बालियान. (फाइल फोटो)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

मकोका के तहत गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान को पुलिस रिमांड पर भेजने की पुलिस की मांग को खारिज करते हुए राऊज एवेन्यु कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. स्पेशल जज काबेरी बवेजा ने यह आदेश दिया है. दिल्ली पुलिस ने नरेश बालियान की मकोका मामले में 10 दिनों की पुलिस रिमांड की अवधि को बढ़ाने की मांग की थी.

दिल्ली पुलिस की ओर से पेश विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही है. हमें उसके सिंडिकेट को तलाशना है. बहुत सारे मामलों में लोग डर की वजह से रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करवा रहे है. तो वहीं नरेश बालियान के स्वास्थ्य को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि एमआरआई करवा दिया गया है. जमानत मिलने के तुरंत बाद ही क्राइम ब्रांच ने मकोका के मामले में नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया था.

क्राइम ब्रांच के पास कोई मामला नहीं

जमानत पर सुनवाई के दौरान बालियान की ओर से पेश वकील ने कहा था कि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के पास कोई मामला नहीं है. नोटिस न देना सुप्रीम कोर्ट का अवमानना है. दिल्ली पुलिस को यह भी नहीं पता है कि ऑडियो क्लिप असली है या नकली. यह गिरफ्तारी उन्हें बदनाम करने और उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश है. नरेश बालियान एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो जबरन वसूली के पीड़ितों का मदद कर रहा था.

ऑडियो क्लिप हुआ था वायरल

बालियान और विदेश में रह रहे गैंगेस्टर कपिल सांगवान में बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है. पुलिस ने बताया था कि बातचीत में व्यापारियों से जबरन वसूली का जिक्र है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक नरेश बालियान और गैंगेस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

ये भी पढ़ें- NIA ने PLFI से जुड़े मामले में 2 और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

कुख्यात गैंगस्टर है कपिल सांगवान

कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगेस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है. कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital