देश

Meerut: हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में नहाने गई महिला सिपाही की मौत, दो दिन बाद थी शादी

Meerut: मेरठ जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां महिला सिपाही की बाथरुम में नहाने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. घर में महिला सिपाही की शादी की तैयारियां चल रही थी और वह हल्दी की रस्म के बाद नहाने गई थी. काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा. महिला सिपाही बाथरूम के फर्श पर बेसुध पड़ी थी. महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया. मामला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव का है, जहां की रहने वाली गीता तालियांन 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी.

सात फरवरी को होनी थी शादी

आपको बता दें कि अहमदाबाद निवासी गीता तालियान पुत्री गजराज सिंह यूपी पुलिस में सिपाही थी. जो वर्तमान में मुजफ्फरनगर विजिलेंस में तैनात थी. परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता की दो दिन बाद सात फरवरी को शादी होनी थी. जिसे लेकर घर में शादी की तैयारियां चल रही थी. रविवार को हल्दी की रस्म थी. रस्म पूरी होने के बाद गीता नहाने के लिए बाथरूम में गई लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निलकी. जिसके बाद गीता के परिजन चिंतित हो गए और उन्होंने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया.

यह भी पढ़ें-    अडानी मामले पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ा, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

मातम में बदल गई खुशियां

वहीं अब शादी से 2 दिन पहले हल्दी की रस्म के बाद हुई सिपाही गीता की मौत से परिवार की खुशियां मातम में बादल गई. तीन भाइयों की इकलौती बहन की मौत के बाद घर में शादी के जश्न की तैयारियों को ग्रहण लग गया. बताते चले कि महिला सिपाही की शादी तीन दिन बाद बुलंदशहर जिले के गुलावठी कस्बे में होनी थी. वहां भी सब बरात की तैयारियों में जुटे थे, मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

33 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

50 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago