खेल

VIDEO: रोहित ब्रिगेड ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन, स्मिथ बोले- इंडिया को घर में हराना मुश्किल

Border- Gavaskar Trophy 2023: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 9 फरवरी को नागपुर में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले कहा है कि भारत में श्रृंखला जीत एशेज सीरीज जीतने से ज्यादा महत्वपूर्ण है. इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में हलचल मची हुई है क्योंकि वो अपनी तौयारियों को पुख्ता करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. कभी वो अश्विन के डुप्लीकेट से प्रेक्सिस करते नजर आते हैं तो कभी वीडियो मैसेज के जरिए अपना खौफ बयां करते हैं. पहले टेस्ट के आगाज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने एक वीडियो जारी किया. इसमें ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स ने बताया की यह सीरीज उनके लिए कितनी अहम है.

स्मिथ बोले- इंडिया को घर में हराना मुश्किल

स्टीव स्मिथ बोले कि भारत को घर में हराना इंग्लैंड में एशेज जीतने से भी ज्यादा बड़ा है. वही, टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर ने कहा- दुनिया के बेस्ट स्पिनर्स के सामने खेलना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है. मध्य क्रम के बल्लेबाज ने कहा कि भारत में एक भी टेस्ट मैच जीतना एक विकट चुनौती है, और यदि सफल रहा, तो यह एशेज की जीत से अधिक प्रभावशाली होगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, स्टीव स्मिथ ने कहा, “यह जीतने के लिए एक कठिन जगह है … एक टेस्ट मैच अकेले एक टेस्ट श्रृंखला है. तो आप जानते हैं कि अगर हम उस पहाड़ को गिरा सकते हैं जो बहुत बड़ा होगा. मुझे लगता है कि अगर हम भारत को जीत दिला सकते हैं तो यह एशेज सीरीज से बड़ी होगी.

ये भी पढ़ें: 10 फरवरी से शुरू होगा Women T20 World Cup का घमासान, जानिए अब तक कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

रोहित ब्रिगेड ने बढ़ाई ऑस्ट्रेलिया की टेंशन

नागपुर में गुरुवार से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 से पहले, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम से पहले बल्लेबाजी करने और भारतीय टीम पर दबाव बनाने के लिए अच्छा स्कोर हासिल करने की सलाह दी है. जॉनसन ने ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ से कहा, अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला की शुरुआत में दो बार पहले बल्लेबाजी कर सकती है और बोर्ड पर अच्छा स्कोर हासिल करती है, तो भारत पर थोड़ा दबाव पड़ेगा. चौथी पारी में खराब पिच पर बल्लेबाजी घरेलू टीम के लिए उतना खतरा पेश नहीं करती है, जितना कि मेहमान टीमों के लिए करती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

34 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

59 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago