Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Meerut: शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप, वायरल वीडियो पर आया पुलिस का बयान

पुलिस ने अपने बयान में ये भी कहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की खबर चलाई जा रही है, जो गलत है.

symbolic

प्रतीकात्मक तस्वीर

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां किशोरी से मणिपुर जैसी दरिंदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में जहां एक और युवती खुद से साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात कह रही है तो वहीं पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की खबर गलत चलाई जा रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और 5 फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

बता दें कि मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि, उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसे 8 लोगों द्वारा जंगल ले जाया गया था. इसके बाद किशोरी ने बताया कि उसके साथ अभद्रता की गई है उसकी पिटाई की गई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. किशोरी ने ये भी बताया है कि, उसे नग्न कर बेल्टों से पीटा गया. उसने कहा कि वह आरोपियों के सामने छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ा रही थी, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी और उसके कपड़े फाड़कर उतार दिए और उसे नग्न कर दिया. किशोरी ने दो साल से अपने साथ यौन शोषण होने की बाद कही है. वहीं किशोरी के साथ हुई वारदात का वीडियो 3 महीने बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया और इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया.

इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और तीन (आलम, पप्पू और शाकिर ) को गिरफ्तार कर लिया है. मामला किठौर थाना क्षेत्र से सामने आया है. वहीं इस पूरी घटना में एक सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि जहां एक ओर किशोरी व उसकी मां सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है जबकि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म से इनकार कर रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: यूपी पुलिस के दारोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

नहीं हुआ है सामूहिक दुष्कर्म

इस सम्बंध में मेरठ पुलिस ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि, प्रकरण में दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है, जिसमें 376 (डी) IPC और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है. पुलिस ने अपने बयान में ये भी कहा है कि सामूहिक दुष्कर्म की खबर चलाई जा रही है, जो गलत है. कुछ माह पूर्व आरोपी के साथ पीड़िता जब एकांत में थी, तब कुछ युवकों द्वारा दोनों को एक साथ देखे जाने पर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया और दुर्व्यवहार किया गया है. प्रकरण में कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार हैं. मेरठ पुलिस ने ये भी कहा कि गलत तथ्यों के आधार पर खबर चलाने वालों पर कार्यवाही की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital