Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या के सांसद को ‘राजा अयोध्या’ कहने को बताया अपमानजनक, कहा- अयोध्या के राजा केवल प्रभु श्रीराम

बीजेपी ने सपा मुखिया पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है. वहीं अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है.

dr rajeshwar singh bjp mla

सरोजनीनगर के MLA डॉ. राजेश्वर सिंह

समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनपर निशाना साधा है. हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने अयोध्या से नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद को ‘राजा अयोध्या’ कहा. उन्होंने कहा कि हमारे साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी अवधेशजी खड़े हैं ये हैं ‘राजा अयोध्या’. उनके इस बयान के बाद से ही सियासी बवाल मचा हुआ है. अखिलेश बीजेपी पर अपने इस बयान के दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों की उपेक्षा पर बात कर रहे थे.

अयोध्या के राजा केवल प्रभु श्रीराम

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अखिलेश के इस बयान की निंदा करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि “अयोध्या के राजा केवल प्रभु श्रीराम हैं! क्या करोड़ों हिन्दुओं के आराध्य रघुकुलनंदन प्रभु श्रीराम की तुलना सांसद से करना उचित है, क्या ये मर्यादित है?? इतिहास गवाह है. अयोध्या, प्रभु राम और सनातन धर्म का अपमान मुगलों ने किया, अंग्रेजो ने किया और अब आप भी… ये अनादार है, अनुचित है, अपमानजनक है, अहंकार का प्रदर्शन है.

इसे भी पढ़ें: “कश्मीर घाटी में वोटिंग के रिकॉर्ड टूटे”, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- लोगों को सरकार की गारंटी पर विश्वास

बता दें कि अखिलेश यादव के इस बयान पर भाजपा के कई नेता एतराज जता चुके हैं. बीजेपी ने सपा मुखिया पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया है. वहीं अखिलेश यादव के इस बयान के बाद से विवाद बढ़ता हुआ दिख रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital