दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
UP News: लखनऊ में आज सरोजिनी नगर के बीजेपी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल दिया गया, जिससे की दिव्यांगजन सशक्त हो और कुछ कर सके इसके. इस मौके पर उन्होंने 10 दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकिल देते हुए कहा कि दिव्यांगों के लिए यूपी सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए पेंशन के साथ-साथ तमाम योजनाएं चलाई गई हैं, साथ ही सरोजनीनगर के दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान, हर संभव सहायता और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है.
लखनऊ के बीजेपी से सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने बयाता कि उनकी सरकार युवाओं के लिए लगातार कदम बढ़ा रही है. बीजेपी सरकार और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री और सरोजनी नगर विधायक कई टूर्नामेंट करा चुके है, जिससे युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े और फिट रहें. आप ही इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांशु के लिए उज्जवल भविष्य की भी कामना की हर समय मदद करने को कहा, साथी सॉफ्टवेयर पर उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को भी किसी तरह की मदद की आवश्यकता हो तो वह उनके ऑफिस में आकर मिलकर उनके प्रतिनिधि को बता सकते हैं और उनकी पूरी मदद की जाएगी.
विधायक द्वारा सरोजनीनगर के जो भी दिव्यांग मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल चलाने में सक्षम है, उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिलाने तथा सभी दिव्यांग की आजीविका के लिए हर सुविधा-संसाधन दिलाने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के नीलमथा में शहीदों की स्मृति में एक भव्य पार्क का निर्माण कर वहां शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने का भी संकल्प लिया, इसके अलावा क्षेत्र के हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ने तथा उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का भी वादा किया, उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जनता के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री के फंड से सरोजनीनगर को दिलाया गया है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: बीजेपी और कांग्रेस में 119 सीटों पर होगी जोरदार जंग, बाकी की सीटों पर नतीजे ‘फिक्स’!
सरोजनीनगर में दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए नि:शुल्क कैंप लगाकर, दिव्यांगों को घर से लाने-ले जाने की सुविधा के साथ प्रदान कर, यूडीआइडी कार्ड बनवाकर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के दिव्यांगजनों को उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र के दिव्यांगजनों को निरंतर सहायता उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी डॉ. राजेश्वर सिंह ने 14 जनवरी 2023 को 50 लाख के उपकरण (मोटराइज्ड ट्राइसिकल, मैन्युअल ट्राइसिकल, व्हील चेयर, सुनने की मशीन व अन्य संसाधन दिव्यांगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा 11 मार्च 2023 को आयोजित ‘आभार दिवस’ के मौके पर भी 5 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 5 मैन्युअल ट्राइसाइकिल तथा 2 व्हीलचेयर प्रदान किया गया था.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…