पीएम मोदी.
भारत को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर करने के लिए मोदी सरकार ने अब तक ₹4.5 लाख करोड़ से अधिक की लागत से देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर निवेश किया है. इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुल ₹7,052 करोड़ की लागत वाली दो रेल परियोजनाओं और एक हाईवे परियोजना को मंजूरी दी है.
इन परियोजनाओं का उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और व्यापार, वाणिज्य एवं रोजगार के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना है.
The Modi govt has spent more than ₹4.5 lakh crore on infrastructure projects to speed every region towards the goal of building a Viksit Bharat.
The two railway and one highway projects of ₹7,052cr approved by the Union Cabinet today will add a new impetus to this inspiring… pic.twitter.com/kNZFaCaUnc
— Amit Shah (@AmitShah) May 28, 2025
अमित शाह का बयान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा,“मोदी सरकार ने अब तक ₹4.5 लाख करोड़ से अधिक की लागत से इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च कर हर क्षेत्र को ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है. आज कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई ₹7,052 करोड़ की दो रेलवे और एक हाईवे परियोजना इस प्रेरणादायक यात्रा को नया बल देंगी. ये फैसले बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के साथ-साथ व्यापार और वाणिज्य को भी मजबूती देंगे. इन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मोदी जी का आभार.”
विकास का नया चरण
सरकार का मानना है कि बुनियादी ढांचे में यह निवेश न केवल देश के आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों को भी मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगा. नई रेल परियोजनाएं माल और यात्री यातायात दोनों के लिए सुविधाएं बढ़ाएंगी, जबकि हाईवे परियोजना तेज, सुरक्षित और कुशल परिवहन सुनिश्चित करेगी.
इन परियोजनाओं से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है, साथ ही स्थानीय उद्योगों और बाजारों को भी लाभ पहुंचेगा.
मोदी सरकार का यह प्रयास केवल विकास की रफ्तार बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को ‘विकसित भारत’ के सपने में भागीदार बनाना है. नई स्वीकृत परियोजनाएं इस लक्ष्य की ओर एक और ठोस कदम हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




