Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जब ‘मेलोनी’ को मिली ‘मेलोडी’! पीएम मोदी के इस मीठे गिफ्ट ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, व्यूज जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज हासिल कर लिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान एक ऐसा दिलचस्प पल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर लीं है. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट की. यह छोटा सा गिफ्ट ना सिर्फ दोनों नेताओं की दोस्ती को दिखाता है, बल्कि इंटरनेट पर भी लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा.

इस मुलाकात का वीडियो खुद जॉर्जिया मेलोनी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो में साफ दिखता है कि पीएम मोदी मुस्कुराते हुए उन्हें ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट देते हैं. जवाब में मेलोनी भी खुशी से इसे स्वीकार करती हैं और चखने के बाद मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘वेरी वेरी गुड टॉफी.’ बस फिर क्या था, यह छोटा सा पल कुछ ही घंटों में वायरल हो गया.

पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 11 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था. इतनी तेजी से इतने व्यूज मिलना इस बात का संकेत है कि लोगों को यह हल्का-फुल्का और सहज संवाद काफी पसंद आया.

क्यों खास है ‘मेलोडी’ टॉफी?

भारत में ‘मेलोडी’ टॉफी का नाम सुनते ही कई लोगों के बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं. इसे पारले प्रोडक्ट्स ने साल 1983 में लॉन्च किया था. उस समय बाजार में कई विदेशी चॉकलेट और टॉफियों का दबदबा था, लेकिन मेलोडी ने अपनी अलग पहचान बनाई.

इस टॉफी की खासियत इसका डबल फ्लेवर है. यही वजह है कि इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

मेलोडी टॉफी का एक मशहूर विज्ञापन आज भी लोगों की जुबान पर है. ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’ और जवाब आता था, ‘मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ.’ यह डायलॉग उस समय इतना लोकप्रिय हुआ कि आज भी लोग इसे याद करते हैं.

दोस्ती और चर्चा दोनों का मिला तड़का

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर कई बार ‘मेलोडी’ नाम से जोड़ा जाता रहा है, क्योंकि दोनों के नामों का यह मजेदार मिश्रण लोगों के बीच चर्चा में रहता है. ऐसे में जब उसी नाम की टॉफी गिफ्ट की गई, तो लोगों ने इसे एक स्मार्ट और हल्के-फुल्के अंदाज़ वाला इशारा माना है.

यह भी पढ़ें:  क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ जिसने इंटरनेट पर मचाया तहलका? जानिए कौन है इसके पीछे का मास्टरमाइंड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital