Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Moradabad: कांग्रेस नेता ने किया बड़ा ऐलान, स्वामी प्रसाद मौर्या की जीभ काटने वाले को 10 लाख का इनाम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

इनाम की घोषणा करने वाला एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंडित गंगा राम शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है.

स्वामी प्रसाद मौर्य और कांग्रेस नेता की घोषणा वाला पत्र (फोटो सोशल मीडिया)

Moradabad: हिंदू धर्म और ब्राह्मणों के साथ ही हिंदू धर्मग्रंथ रामचरितमानस को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ अब कांग्रेस भी उतर आई है. जहां एक ओर ब्राह्मणों के साथ ही साधु-संत और महंत भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से आहत हैं तो वहीं अब कांग्रेस नेता ने स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की है. इस सम्बंध में एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ लिखा है कि, स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे.

सोशल मीडिया पर वायरल इस पत्र में लिखा है कि, जिला कांग्रेस कमेटी, मानवाधिकार विभाग के जिला चेयरमैन पंडित गंगा राम शर्मा ने कहा कि, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य प्राय: हिंदू धर्म को अपमानित करने हेतु अपने मुंह से हिंदू धर्म की धार्मिक पुस्तक श्रीरामचरितमानस की निंदा करता रहता है. इसी के साथ आगे लिखा है कि, पंडित गंगाराम शर्मा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को दस लाख का नगद इनाम देंगे. बता दें कि यह बात कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद के लेटर हेड पर लिखी गई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे साफ होता है कि मुरादाबाद के कांग्रेस नेता पंडित गंगा राम शर्मा ने श्रीरामचरितमानस और हिंदुओं व ब्राह्मणों को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा दिए गए ताजा बयान से आहत हैं और उन्होंने सपा नेता की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, अगर आवश्यकता पड़ी तो वह अपने धर्म के लिए जान भी दे देंगे.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: “प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं वो झूठ है, चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है”, चीनी MAP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

देखें क्या कहा है स्वामी प्रसाद मौर्य ने

बता दें कि हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामस्वरूप वर्मा जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन हुआ था और इसी मौके पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, ”ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी हैं और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है. सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है.” इस बयान को लेकर उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ये भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि, “अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है कि दलितों का आज अपमान हो रहा है.”

श्रीरामचरितमानस को लेकर की थी ये टिप्पणी

वहीं पूर्व में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य श्री रामचरितमानस को लेकर कहा था कि, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते. इसी के साथ कहा मानस को बकवास बताते हुए कहा था कि, सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए. सपा नेता ने ब्राह्मणों पर निशाना साधते हुए कहा था कि, ब्राह्मण भले ही दुराचारी, अनपढ़ हो, लेकिन वह ब्राह्मण है, उसको पूजनीय कहा गया है, लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी हो, उसका सम्मान मत कीजिए. इसी के साथ मौर्य ने और भी विवादित बयान हिंदू धर्म को लेकर दिया था.

यहां पढ़ें पूरा पत्र

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital