Bargi Dam Accident: मध्य प्रदेश जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बरगी डैम (Jabalpur Bargi Dam) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. नर्मदा नदी के बैकवाटर में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया. बताया जा रहा है कि इस क्रूज में करीब 30 लोग सवार थे.
जानकारी के अनुसार, क्रूज जब गहरे पानी में था, तभी मौसम अचानक बिगड़ गया. तेज हवाएं चलने लगीं और पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं. इसी कारण क्रूज असंतुलित होकर पलट गया और पानी में डूब गया.
राहत बचाव कार्य जारी
हादसे के बाद तुरंत स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया. अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि राहत टीमों ने 4 शव भी बरामद किए हैं. कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश गोताखोर और SDRF की टीमें कर रही हैं.
जबलपुर- BIG BREAKING
बरगी डैम में बड़ी क्रूज पलटी,नर्मदा नदी में डूबा क्रूज,30 से 40 लोग क्रूज में थे सवार
स्थानीय लोगों और SDRF टीम ने 15 लोगों को डूबने से बचाया,3 महिला सहित 4 का निकाला गया शव,बरगी थाना पुलिस मौके पर#Madhyapradesh #Jabalpur pic.twitter.com/5nBPkS8PKJ
— Abhishek Dwivedi /अभिषेक द्विवेदी 🇮🇳 (@Dubeyjilive) April 30, 2026
पुलिस मौके पर मौजूद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आए तूफान के कारण क्रूज चालक स्थिति को संभाल नहीं सका. फिलहाल प्राथमिकता लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजने की है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




