देश

MP Elections: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चरम पर सियासत, होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, 8 दिन में 14 सभाएं करेंगे PM मोदी

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार-प्रसार के आखिरी समय में सिसायत अपने चरम पर पहुंचने वाली है, क्योंकि अंतिम चरण में बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग मैदानों में उतरने वाले हैं. बीजेपी भी ताबड़तोड़ रैलियां करेगी, इसमें उनकी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे पीएम मोदी सबसे ज्यादा सभाएं करने वाले हैं. पीएम मोदी 8 दिनों में 14 रैलियां करेंगे. वहीं कांग्रेस भी पीछे हटने वाली नहीं है. उसने भी चुनाव में बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए कई सभाएं करने की योजनाएं बनाई हैं. कांग्रेस की प्रदेश में कुल 22 सभाएं होंगी.

बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रथ पर सवार होंगे. वह प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर कई रैली करने वालें हैं.

दिग्गज नेता यहां संभालेंगे कमान

केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी रथ पर सवार होते हुए करेरा और पिछोर के बीच सभाएं करेंगे. इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अगले 10 दिनों में 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे. पार्टी के तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम शिवराज उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्री विश्राम करेंगे. जहां भी वह प्रचार करेंगे. इसके बीजेपी ने विंध्य पर फोकस करने के लिए जेपी नड्डा को आगे करेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां दौरे पर आएंगे और वह रीवा जिले की अलग-अलग सीट पर प्रचार करेंगे.

सिंधिया, तोमर, विजयवर्गीय भी खूब करेंगे प्रचार

बीजेपी की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय भी चुनाव में मैदान में खूब प्रचार करेंगे. नरेंद्र सिंह तोमर नीमच के मनासा के बीच में प्रचार करेंगे. वहीं महासचिव कैलाश विजयवर्गीय रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा में प्रचार करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर की मुंगावली विधानसभा के बहादुरपुर में आमसभा करेंगे. इसके बाद गुना की बमौरी विधानसभा,  शिवपुरी की कोलारस विधानसभा, पोहरी विधानसभा के ढोलागढ चौराहा में आमसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- फिर BHU हुआ शर्मसार, मनचलों ने छात्रा के जबरन उतरवाए कपड़े, बनाया वीडियो, विरोध में स्टूडेंट्स ने काटा बवाल

कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में जमाएगी रंग

कांग्रेस के दिग्गज नेता भी चुनाव प्रचार-प्रसार में ज्यादा पीछे रहने वाले नहीं हैं. यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नरेला में रोड में शो करेंगे. वहीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 5 नंबर को इंदौर आएंगीं. यहां वह प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. कांग्रेस कुल इस दौरान 22 रैलियां करने वाली है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

15 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

38 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

49 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago