देश

MP Elections Results: मध्यप्रदेश में जीती BJP, लेकिन शिवराज कैबिनेट के 12 कैबिनेट मंत्रियों की हुई हार, नरोत्तम मिश्रा का नाम भी शामिल

MP Elections Results: मध्यप्रदेश चुनाव में एक बार फिर बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई है. उसको दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिल गया है. पार्टी अभी तक 159 सीटे जीत चुकी है. वहीं कांग्रेस के खाते में मात्र 63 सीट पहुंची हैं. ऐसे में प्रदेश की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है. लेकिन उन्होंने शिवराज सरकार के काम को कितना पसंद किया. इसका आंकलन करना थोड़ा मुश्किल है. क्योंकि प्रदेश में शिवराज कैबिनेट के कुल 12 मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा है.

शिवराज सरकार के जिन 12 कैबिनेट मंत्रियों की हार हुई है. उसमें सबसे बड़ा नाम प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा है. उनको दतिया सीट पर हार मिली है.

नरोत्तम मिश्रा के अलावा, शिवराज कैबिनेट के प्रमुख मंत्री हारे हैं. उनमें बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, हरदा से कमल पटेल, अटेर से अरविंद सिंह भदौरिया, बड़वानी से प्रेम सिंह पटेल, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, अमरपाटन से रामखेलावन पटेल, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाह, पोहरी से सुरेश धाकड़, पारसवाड़ा से राम किशारे नानो कांवरे और खरगापुर से राहुल सिंह लोधी शामिल हैं.

शिवराज कैबिनेट के हारे हुए मंत्रियों की लिस्ट

नरोत्तम मिश्रा

राहुल सिंह लोधी

राम किशारे नानो कांवरे

सुरेश धाकड़

भारत सिंह कुशवाह

रामखेलावन पटेल

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव

गौरीशंकर बिसेन

प्रेम सिंह पटेल

अरविंद सिंह भदौरिया

कमल पटेल

महेंद्र सिंह सिसौदिया

शिवराज CM बनेंगे या नहीं?

बता दें कि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने अपना पहले से सीएम फेस का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में अभी यह भी साफ नहीं है कि बीजेपी फिर से उन्हें सीएम बनाएगी या नहीं. ऐसे में भलें प्रदेश में बीजेपी ने सरकार बना ली हो. लेकिन 12 मंत्रियों की हार के बाद पार्टी फिर से उन भरोसा जायगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.

चुनाव में जबरदस्त जीत के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जनता का धन्यवाद किया. उन्होंने इस जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को दिया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “इस बार की विजय बहुत बड़ी है. कुछ लोगों ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर है और कुछ ने कहा ‘कांटे की टक्कर है लेकिन ना कांटा मिला ना टक्कर.”

Rahul Singh

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

15 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

51 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago