Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सृष्टि को बोरवेल से निकालने की जंग जारी, मशीनों के कंपन से 100 फीट नीचे फिसली, रोबोटिक एक्सपर्ट की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में एक बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल तीन दिन पहले गिर गई थी. जिसको बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी है. एसडीआरएफ और और एनडीआरफ की टीम पिछले तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

बोरवेल में फंसी बच्ची को निकालने की कोशिश

मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में एक बच्ची 100 फीट गहरे बोरवेल में तीन दिन पहले गिर गई थी. जिसको बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी है. एसडीआरएफ और और एनडीआरफ की टीम पिछले तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. वहीं अब सेना के अलावा रोबोटिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. बच्ची को पाइप के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है. बच्ची के नीचे फिसलने की वजह से उसे निकालने में काफी परेशानी हो रही है. गुरुवार को तेज बारिश और आंधी ने मुश्किलें और बढ़ा दी है.

तीन पहले बोरवेल में  गिरी थी सृष्टि

जानकारी के मुताबिक, सिहोर के मुंगावली में बीते मंगलवार को ढाई साल की सृष्टि खेत में बने बोरवेल में गिर गई थी. जब बच्ची बोरवेल में गिरी थी, तब सिर्फ 20 फीट नीचे थी, लेकिन अब धीरे-धीरे खिसक कर 100 फीट नीचे पहुंच गई है. बुधवार को सेना को भी बुला लिया गया था. सेना के अलावा SDRF और NDRF की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं. बीते बुधवार को काफी कोशिशों के बाद 10 फीट तक सृष्टि को ऊपर निकाल लिया गया था, लेकिन फिर बच्ची फिसलकर 100 फीट नीचे पहुंच गई थी.

यह भी पढ़ें- हम चीन के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन अगर समझौते का उल्लंघन होता है तो क्या किया जा सकता है : विदेश मंत्री

मशीनों के कंपन से 100 फीट नीचे पहुंची सृष्टि

मिली जानकारी के अनुसार, जहां पर बोरवेल में सृष्टि गिरी है वो इलाका पथरीला है, इसकी वजह से भी रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी हो रही है. सफलता न मिलने के बाद अब रोबोटिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है, जिसने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बोरवेल के समानांतर खुदाई का काम तेजी के साथ किया जा रहा है. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, बच्ची पहले 20 फीट नीचे थी, लेकिन मशीनों की कंपन के चलते सृष्टि नीचे फिसल गई है. अधिकारियों की टीम बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital