होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (फोटो फाइल)
Jyotiraditya Scindia: देश के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसार रहा है. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 46 नए मरीज मिले हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है. चार दिन पहले ही उनके बेटे महाआर्यमन कोरोना की चपेट में आए थे.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “डॉक्टर के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 कि जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. आप सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरते और अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करावाएं”.
16 अप्रैल को ग्वालियर में आयोजित अंबेडकर महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री सिंधिया शामिल हुए थे और इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णू दत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ ही मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे. बता दें कि ग्वालियर में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहीं सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. शहर में एक्टिव केस की संख्या 28 हो गई है.
मध्यप्रदेश में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा मामले जबलपुर के संसकारधानी में 20 कोरोना मरीज समाने आए हैं. वहीं प्रदेश की राजधानी भोपाल में 15, राजगढ़ में 3, सागर में 3, इंदौर में 2, ग्वालियर, उज्जैन और रायसेन में 1-1 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं. वंही पॉजिटिविटी रेट 6 , 7 से बढ़कर 9.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है. इनमें से 8 मरीज अस्पतलों में भर्ती है. हालांकि राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर नहीं है. वहीं अस्पताल में पांच मरीज भोपाल में और तीन मरीज इंदौर के अस्पताल में भर्ती हैं. प्रदेश की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 10 लाख 55 हजार 673 मरीज संक्रमित हो चुके हैं . इनमें से 10 लाख 44 हजार 588 मरीज ठीक हो चुके हैं.
'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…
Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…
Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को मां कालरात्रि को नमन करते हुए सोशल…
Neha Bora Released: दिल्ली में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत…
भारतीय संस्कृति में नृत्य और संगीत को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग माना…