Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सरकारी अस्पताल का बेबस नजारा! मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर नहीं मिला तो चादर पर ले गए मरीज; VIDEO वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर परिजनों ने मरीज को चादर में उठाकर वार्ड तक पहुंचाया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं.

Shahdol Medical College Viral Video

Shahdol Medical College Viral Video/अनिल पाण्डेय: मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज (Birsa Munda Medical College) में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है. अस्पताल में इलाज के लिए पहुंची एक महिला मरीज को समय पर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका. मजबूरी में परिजनों ने मरीज को चादर के सहारे उठाकर डॉक्टर के पास और फिर वार्ड तक पहुंचाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

इंतजार के बाद भी नहीं मिली सुविधा

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुदरी निवासी एवं वार्ड-11 की पंच सावित्री कुशवाहा अपनी सास का इलाज कराने बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज पहुंची थीं. अस्पताल पहुंचने के बाद मरीज की हालत को देखते हुए परिजनों ने स्ट्रेचर की मांग की, लेकिन काफी देर तक उन्हें स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया गया. परिजनों का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई संतोषजनक व्यवस्था नहीं की गई.

जब काफी इंतजार के बाद भी स्ट्रेचर नहीं मिला तो मरीज की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजनों ने चादर का सहारा लिया और उसी में मरीज को उठाकर डॉक्टर के पास ले गए. इसके बाद इसी तरह मरीज को वार्ड तक भी पहुंचाया गया.

वायरल वीडियो ने खोली पोल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि परिजन चादर में मरीज को उठाकर अस्पताल परिसर के भीतर ले जा रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और इसे स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही बताया है.

करोड़ो का अस्पतला, मूलभूत सुविधाओं गायब

बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के लिए समय-समय पर करोड़ों रुपये की स्वीकृति और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के दावे किए जाते रहे हैं. इसके बावजूद मरीजों को स्ट्रेचर जैसी मूलभूत सुविधा भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है. ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाओं और संसाधनों के संचालन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.


ये भी पढ़ें: ‘कुचू पुचू अब तो…’, दुल्हन की लिबास में जंतर-मंतर पहुंची लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो मरीजों और उनके परिजनों को इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं, वायरल वीडियो के बाद अब लोगों की नजर अस्पताल प्रशासन की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital