Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई का सैफई में हुआ अंतिम संस्कार, अखिलेश यादव भी रहे मौजूद

Etawah: सपा के महासचिव राम गोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव का स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब हो गया था. इसके बाद रविवार को उनका निधन हो गया.

अंतिम संस्कार में एकत्र हुआ परिवार

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई और पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव के बड़े भाई अतर सिंह यादव का निधन हो जाने पर पूरा परिवार शोक में डूब गया है. उनकी उम्र 98 वर्ष थी. रविवार को उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में उनका निधन होने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया, जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए. इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष और यादव परिवार के सदस्य अंशुल यादव ने बताया कि अतर सिंह गांव में रहकर कृषि कार्य करते थे और वह सौम्य व मृदुभाषी के साथ ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे. अंशुल यादव ने ये भी जानकारी दी कि शनिवार को वह अस्वस्थ हो गए थे. उनका इलाज चल ही रहा था कि रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली.

बता दें कि सोमवार को सुबह सैफई गांव में ही उनकी अंत्येष्टि हुई. अंत्येष्टि कार्यक्रम में पूरा परिवार मौजूद रहा. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ताऊ अतर सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. वहीं शिवपाल सिंह यादव के साथ उनके बेटे आदित्य यादव, रामगोपाल यादव के पुत्र पूर्व सांसद अक्षय यादव, राजपाल यादव उनके पुत्र आर्यन यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के साथ परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे और नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी.

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से भी अतर सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई, जिसमें लिखा गया, “समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के अग्रज अतर सिंह यादव का निधन, अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति दे भगवान. दुःख की इस घड़ी में समस्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि!”

ये भी पढ़ें- MP Election: “जिनको टिकट दिया जाना है उन्हें जानकारी दे दी गई है”, लोगों को गुमराह कर रहे शिवराज सिंह- कमलनाथ

पिछले साल हुआ था सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का हुआ था निधन

मालूम हो कि पिछले साल अक्टूबर महीने में ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के संस्थापक व मुखिया मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital