होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कोकीन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर शख्स गिरफ्तार
Mumbai Airport: मुंबई कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर बैग में छुपाकर ले जाई जा रही 2.81 किलोग्राम कोकेन बरामद की है. इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकेन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया. आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकेन के साथ पकड़ा है.
जिसके बाद नाम न छापने की शर्त पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया. जल्द ही वे दोस्त बन गए और महिला ने उसे इथियोपिया आने का लालच दिया. वह आदमी अपनी नौकरी छोड़कर उससे मिलने वहां गया. लेकिन वहां पहुंचने पर जब उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने बताया कि वह मुंबई में ही है.
वहां कुछ लोगों ने उसे कोकेन वाला बैग ले जाने के लिए मजबूर किया. अधिकारी ने कहा, उसे कोकेन की खेप के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया था. आरोपी ने कोकेन को एक बैग में छुपाया था. इसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया निगरानी के आधार पर पकड़ा था.
अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वह टूट गया और उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे यह सब करने के लिए मजबूर कर रही है. उसने कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि उसने हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है.
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…