Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mumbai Airport: 28 करोड़ रु की कोकेन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर शख्स गिरफ्तार, हनी ट्रैप का हुआ शिकार

Mumbai Airport: भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकेन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया.

mumbai

कोकीन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर शख्स गिरफ्तार

Mumbai Airport: मुंबई कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर बैग में छुपाकर ले जाई जा रही 2.81 किलोग्राम कोकेन बरामद की है. इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपये की कोकेन की तस्करी के लिए मुंबई के एक व्यक्ति को एक महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया. आरोपी को इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2.81 किलोग्राम कोकेन के साथ पकड़ा है.

जिसके बाद नाम न छापने की शर्त पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक महिला के संपर्क में आया. जल्द ही वे दोस्त बन गए और महिला ने उसे इथियोपिया आने का लालच दिया. वह आदमी अपनी नौकरी छोड़कर उससे मिलने वहां गया. लेकिन वहां पहुंचने पर जब उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने बताया कि वह मुंबई में ही है.

ये भी पढ़ें- Joshimath Sinking: जोशीमठ में जमीन दरकने के कारण होटल मलारी इन और माउंट व्यू आपस में टकराए, प्रशासन ने की तोड़ने की तैयारी

वहां कुछ लोगों ने उसे कोकेन वाला बैग ले जाने के लिए मजबूर किया. अधिकारी ने कहा, उसे कोकेन की खेप के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया था. आरोपी ने कोकेन को एक बैग में छुपाया था. इसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया निगरानी के आधार पर पकड़ा था.

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान वह टूट गया और उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे यह सब करने के लिए मजबूर कर रही है. उसने कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. अधिकारी ने कहा कि उसने हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital