Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इस दरगाह पर ‘रुहानी ताकत’ से निजात दिलाने के लिए लाई गई मुंबई की युवती, मौलाना ने लूटी अस्मत, यूपी पुलिस ने पकड़ा

Ambedkar Nagar: युवती मुम्बई से किछोछा दरगाह पर रुहानी इलाज कराने के लिए आई थी. इस मामले में मौलाना के खिलाफ रेप और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है.

symbolic

प्रतीकात्मक तस्वीर

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा दरगाह में रुहानी इलाज के नाम पर एक युवती से रेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है और उसके साथ ये घिनौनी हरकत उसे बंधक बनाकर की गई है. इस मामले मे मौलाना के खिलाफ रेप और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, किछौछा दरगाह की अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान है. इसका नाम सुनकर ही महाराष्ट्र की रहने वाली एक युवती अपने माता-पिता और भाई के साथ यहां पर रुहानी इलाज कराने के लिए आई थी. घटना को लेकर आरोप है कि, गुरुवार को देर शाम दरगाह निवासी मौलाना सैय्यद मौहम्मद अशरफ युवती को झाड़फूंक के लिए कमरे में ले गया था, जहां उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. युवती के परिजनो का आरोप है कि जब बहुत देर तक युवती बाहर नहीं आई तो जबरन गेट खुलवाया. इस पर युवती रोने लगी और मौलाना की गंदी हरकत की जानकारी दी. इस पर परिजनों ने उसका विरोध किया तो मौलाना ने उन लोगों को जान से मारने की धमकी दी. इस पर युवती अपने परिजनों के साथ बसखारी थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई. तहरीर के आधार पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी को उसके खानकाह से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: 15 मार्च से पहले चुनाव आयोग तारीखों को लेकर कर सकता है घोषणा, राजनीतिक दलों की तैयारी तेज

इंतेजामिया कमेटी ने घटना की घोर निन्दा

युवती के साथ हुई इस घटना के बाद आरोपी मौलाना की घोर निन्दा हो रही है. इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष अजीज अशरफ ने बैठक कर दोषी को कठोर सजा देने की मांग की है. अध्यक्ष ने कहा कि, आरोपी मौलाना का कमेटी से कोई सम्बंध नहीं है. उसने अपने चालचलन से दरगाह को बदनाम करने का प्रयास किया है. पुलिस उस पर कठोर कार्रवाई करे.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital