Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

12 घंटे बाद यूरोप पहुंच जाता… कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर बताया, जानें क्यों गुवाहाटी जा रही फ्लाइट ढाका में लैंड हुई?

Mumbai Guwahati Indigo Flight Diverted to Dhaka: इंडिगो की फ्लाइट गुवाहाटी की बजाय ढाका एयरपोर्ट पर लैंड कराई गई. इसके बाद करीब 178 यात्री ढाका एयरपोर्ट पर प्लेन में ही फंसे रहे.

Indigo Flight

IndiGo

Mumbai Guwahati Indigo Flight Diverted to Dhaka: क्या होगा जब आप अपने गंतव्य तक जाने के लिए फ्लाइट में बैठे और फ्लाइट आपके शहर में लैंडिंग की बजाय किसी और देश में जाकर लैंड हो जाए. ऐसा ही कुछ शनिवार 13 जनवरी को भी हुआ. जब मुंबई से उड़कर गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट बांग्लादेश की राजधानी ढाका में लैंड हो गई. फ्लाइट के ढाका में लैंडिंग की वजह कोहरा है. कोहरे की वजह से फ्लाइट को गुवाहाटी में लैंड नहीं कराया जा सका इसके बाद उसे ढाका डायवर्ट कर दिया गया.

इंडिगो की यह उड़ान घरेलू थी ऐसे में सभी यात्री बिना पासपोर्ट के ही ढाका पहुंच गए. सभी यात्रियों को फ्लाइट में ही बैठकर मौसम के साफ होने का इंतजार करना पड़ा. इस दौरान सभी यात्रियों को नाश्ता दिया गया. फ्लाइट में 178 यात्री सवार थे. न्यूज एजेंसी पीटीआई की मानें तो इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 5319 शुक्रवार रात 8 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरने वाली थी. इस फ्लाइट को रात 11 बजकर 10 मिनट पर गुवाहाटी पहुंचना था. लेकिन फ्लाइट ने उड़ान भरी 11 बजकर 12 मिनट पर और सुबह तड़के उसे 3 बजकर 26 मिनट पर गुवाहाटी पहुंचना था.

कांग्रेस के नेता भी फ्लाइट में फंसे

फ्लाइट में कांग्रेस नेता सूरज सिंह भी सफर कर रहे थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह गुवाहाटी जाने के लिए इस फ्लाइट में चढ़े थे लेकिन पहुंच गए ढाका. उन्होंने बताया कि वे पिछले 9 घंटे से इस विमान में फंसे हैं. वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेने के लिए मणिपुर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि वह 12 घंटे की उड़ान के बाद तो यूरोप पहुंच जाते. उन्होंने बताया कि वे गुवाहाटी पहुंचकर खुश हैं.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital