Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: उत्तर ही नहीं…दक्षिण भारत में भी जीरो डिग्री तक गिरा टेंपरेचर! कारों पर जमी बर्फीली चादर, ​मुन्नार में टूरिस्ट्स ले रहे शिमला का मजा

Munnar Cold Wave: केरल के मुन्नार में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. इस सीजन में यह अब तक का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ये और नीचे जा सकता है.

munnar_snow_ Ice winter

मुन्नार में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, कारों पर जमी बर्फ.

Munnar Ice Visuals: दक्षिण भारतीय राज्‍य केरल के मुन्नार में ठंड रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है. 20 दिसंबर 2025 को यहां तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है.

न्‍यूज एजेंसी ANI ने मुन्नार का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें एक व्यक्ति कार की खिड़की पर जमी बर्फ को छूता और साफ करता नजर आ रहा है. कार की पिछली खिड़की पर बर्फ की परत जमी हुई है. यह दृश्य मुन्नार की सड़क पर फिल्माया गया है, जहां पृष्ठभूमि में हरी-भरी पहाड़ियां और इमारतें दिख रही हैं.

मुन्नार: दिसंबर में तेजी से गिरा तापमान

मुन्नार एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, जहां सर्दियों में ठंड बढ़ जाती है. इस साल दिसंबर में तापमान तेजी से गिरा है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठंड शुरू हो गई थी, जब तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा था. अब क्रिसमस के आसपास सब-जीरो तापमान की उम्मीद है. पर्यटक इस ठंड का मजा लेने के लिए मुन्नार आ रहे हैं. होटलों में बुकिंग बढ़ गई है. लोग एराविकुलम नेशनल पार्क और टॉप स्टेशन जैसी जगहों पर जा रहे हैं. पिछले सालों में भी मुन्नार में 0 या उससे नीचे तापमान दर्ज हुआ है.

बागानों को ठंड से नुकसान का खतरा

सोशल मीडिया पर एक शख्‍स ने कहा- चेंदुवराई एस्टेट जैसे इलाकों में बर्फबारी जैसा माहौल बन जाता है. चाय बागानों को ठंड से नुकसान का खतरा है. इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. अच्‍छी बात है कि बढ़ती ठंड पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, लेकिन किसानों के लिए चिंता का विषय है. मुन्नार की खूबसूरती इस मौसम में और बढ़ गई है.

ठंड का ‘डबल अटैक’! 5 राज्यों में शीतलहर, दक्षिण में बारिश; जानें दिल्ली, यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital