Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

GENSU ने गुवाहाटी में चलाया एकदिवसीय स्वच्छता अभियान

GENSU के वार्षिक संकल्प में अपनाए गए संकल्प के अनुसार एक दिवसीय अभियान शुरू किया गया था.

GENSU के सदस्य

गुवाहाटी ईस्टर्न नगालैंड स्टूडेंट्स यूनियन (GENSU) ने शनिवार को गुवाहाटी के नगालैंड हाउस में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया है. GENSU ने बताया कि यूनियन द्वारा कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया गया.

इस कैंपेन के दौरान छात्रों ने नगालैंड हाउस के परिसर के भीतर जैविक कचरे को साफ किया. जानकारी के मुताबिक, इस ड्राइव में GENSU के सदस्य, नगालैंड हाउस के कर्मचारी, डिप्टी रेजिडेंट कमिश्नर, इलिका झिमोमी और नगा स्टूडेंट्स यूनियन गुवाहाटी (NSUG) के अधिकारी भी शामिल रहे.

GENSU के वार्षिक संकल्प में अपनाए गए संकल्प के अनुसार एक दिवसीय अभियान शुरू किया गया था. यूनियन ने बताया कि इस तरह के अभियान सालाना आयोजित किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital