होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इस वर्ष के अंत तक तंजानिया को बड़ा गिफ्ट देने जा रहा है. आईआईटी तंजानिया में अपना पहला विदेशी कैंपस खोलने जा रहा है. अक्टूबर 2023 में तंजानिया के जांजीबार में आईआईटी का पहला कैंपस खुलेगा, जिसमें 50 स्नातक छात्रों और 20 मास्टर छात्रों को प्रवेश मिलेगा.
जांजीबार में आईआईटी मद्रास के नाम से नया आईआईटी कैंपस स्थापित किया जाएगा. आईआईटी भारत के बाहर तीन कैंपस स्थापित करने वाला है, जिसमें जांजीबार के अलावा अबू धाबी और कुआलालंपुर शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, इनमें से प्रत्येक परिसर को अपने संबंधित क्षेत्र के लिए तैयार किया गया है.
बता दें कि तंजानिया की सरकार आईआईटी के इस फैसले का काफी बेसब्री से इंतजार कर रही थी. यही वजह है कि आईआईटी के लिए आवश्यक परिसर देकर इस वर्ष संचालन शुरू करना संभव हो पाया है. उन्होंने आईआईटी को उस स्वायत्तता की गारंटी दी है, जिसकी उसे गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जरूरत है.
ये भी पढ़ें- भारत सरकार के अनुदान से नेपाल में दो परियोजनाएं की जाएंगी शुरू
हालांकि, इस बात को लेकर कुछ चिंताएं हैं कि आईआईटी तंजानिया में अपने मानकों को कैसे बनाए रखेगा. उदाहरण के लिए, भारत में आईआईटी लोगों के बीच लोकप्रिय है और छात्र किसी एक संस्थान में पढ़ने के लिए कई वर्षों तक तैयारी करते हैं. आईआईटी यह सुनिश्चित करता है कि उसे गुणवत्ता वाले उम्मीदवार मिले.
इस कारण से तंजानिया में आईआईटी के लिए थोड़ी कठिनाई हो सकती है, क्योंकि वहां भारत जैसे छात्र नहीं मिलेंगे, जिनकी वह अपेक्षा करता है. हालांकि, इन सब के बावजूद आईआईटी इन मुद्दों को सुलझाने के लिए कई समाधान लेकर आया है, जिससे कि वह तंजानिया में खुद को वहां के माहौल में ढाल सके.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…