देश

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू की आज होगी रिहाई, जेल से बाहर आने के बाद करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें किस मामले में गए थे जेल

Navjot Sidhu: पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज (शनिवार) दोपहर को जेल से रिहा होने वाले हैं. वो पटियाला की सेंट्रल जेल से करीब 12 बजे रिहा होंगे. सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा की गई है. जेल से रिहा होने के बाद ही वह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. वहीं उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद हैं. ढ़ोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया जाएगा और उनकी रिहाई का जश्न मनाया जाएगा. सिद्धू को पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 1988 के रोड रेज केस में 1 साल की सजा सुनाई थी.

हालांकि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 10 महीने के अंदर ही रिहा किया जा रहा है. उनको अच्छे आचरण की वजह से सिद्धू को जेल से जल्दी छोड़ा जा रहा है उन्हें एक साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अच्छे आचरण के कारण उन्हें दो महीने पहले ही रिहा किया जा रहा है.

जेल से बाहर ही लगा झटका

कांग्रेस नेता की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. आज उनकी रिहाई हो जाएगी. वहीं इसी बीच उनको एक झटका भी लगा है. दरअसल सिद्धू की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कांग्रेस नेता की Z+ सिक्योरिटी को हटा दिया गया है उसकी जगह उनको अब Y सिक्योरिटी कर दी गई है. आपको बता दें कि 20 मई 2022 सिद्धू को रोड रेज के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई गई थी. ये सजा आज पूरी हो गई है, कुछ ही घंटों बाद वो जेल से बाहर आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें-  Jharkhand Violence: रामनवमी पर भड़की हिंसा की आग झारखंड तक पहुंची, जुलूस के दौरान फेंके गए पत्थर, पुलिस की गाड़ी तोड़ी, वाहनों को लगाई आग

क्या था पूरा मामला ?

मामला साल 1988 का है, जब नवजोत सिंह सिद्धू की कार पार्किंग को लेकर एक बुजुर्ग शख्स से कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद हाथापाई हो गई और सिद्धू ने गुरनाम सिंह नाम के शख्स को घुटना मारकर गिरा दिया. जहां उनकी अस्पताल में मौत हो गई.रिपोर्ट में आया कि गुरनाम सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी. उसी दिन सिद्धू और उनके दोस्त रूपिंदर पर कोतवाली थाने में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

51 minutes ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

58 minutes ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

1 hour ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

2 hours ago