Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवादा बना बिहार का पहला जिला, आवारा कुत्तों की देखभाल और टीकाकरण के लिए शुरू होगा खास कार्यक्रम

Bihar News: नवादा जिला राज्य का पहला जिला बना जहां आवारा कुत्तों की देखभाल, रहने की व्यवस्था और रेबीज-रोधी टीकाकरण के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया गया है. नगर परिषद ने इसके लिए वाहन, भवन और एजेंसी की व्यवस्था की है.

Bihar News: बिहार का नवादा जिला अब राज्य का पहला ऐसा जिला बनने जा रहा है जहां आवारा कुत्तों की देखभाल, रहने की व्यवस्था और टीकाकरण के लिए विशेष कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि शहर में घूमने वाले कुत्तों से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. इसी समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

कुत्तों के लिए बनेगा आश्रय भवन

कुत्तों को पकड़ने के लिए एक विशेष वाहन तैयार किया गया है. पकड़े गए कुत्तों को रखने के लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है जो एक सप्ताह के भीतर तैयार हो जाएगा. इस भवन में कुत्तों को भोजन दिया जाएगा और दो-तीन दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी. यदि कुत्ते मानव के अनुकूल पाए जाते हैं तो उन्हें रेबीज-रोधी टीका लगाया जाएगा. इसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ दिया जाएगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था. इस काम के लिए एक एजेंसी भी नियुक्त की गई है.

पूरे बिहार को निर्देश

नवादा में अवारा कुत्तों का सर्वे भी किया जाएगा जिससे उनकी संख्या और वितरण का पता चल सके. चौक-चौराहों और अन्य स्थानों पर कुत्तों का आतंक देखा जाता है जिससे हर साल सैकड़ों लोग घायल होते हैं और कुछ मामलों में जान भी चली जाती है. इस पहल को पूरे बिहार में लागू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-उत्तर भारत में हाड़ कपाने वाली ठंड! पहाड़ों से मैदानों तक बर्फीली हवाओं का टॉर्चर, जानें आपके शहर का हाल

आंकड़े बताते हैं खतरे की गंभीरता

अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2023 से दिसंबर 2023 तक नवादा नगर परिषद क्षेत्र के 42 वार्डों में कुत्तों के काटने के कुल 10,680 मामले दर्ज किए गए. मासिक आंकड़ों में अप्रैल में 1264, मई में 910, जून में 743, जुलाई में 896, अगस्त में 1031, सितंबर में 1126, अक्टूबर में 1020, नवंबर में 1200 और दिसंबर में 1490 मामले सामने आए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital