Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे नायब सिंह सैनी, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

सीएम सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे. इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में है.

Nayab Singh Saini

CM नायब सिंह सैनी. (फाइल फोटो).

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई गई. पंचकूला में आयोजित विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया. विधायक दल की बैठक में अनिल विज और मनोहर लाल ने विधायक दल के नेता के तौर पर नायब सिंह सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा. जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. गुरुवार को 11 बजे पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों ने विधायक दल के नेता के रूप में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगाई. इस घोषणा के बाद, सीएम सैनी ने खड़े होकर हाथ जोड़कर सभी विधायकों का धन्यवाद किया. सीएम सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे. इसके लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में है.

आपको बताते चलें, इस साल मार्च में मनोहर लाल की जगह नायब सिंह सैनी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था. वह 17 अक्टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. नायब सैनी ने अभी हाल ही मैं अपने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कहा था, “हरियाणा प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हरियाणा के दो करोड़ 80 लाख लोगों में उत्साह और जोश का माहौल है. राज्य में भाजपा तीसरी बार लगातार पूर्ण बहुमत के साथ आई है. शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय मिल चुका है. साथ ही पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी समारोह में आ रहा है.”

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा के लिए वोटिंग हुई थी और 8 अक्टूबर को मतगणना हुई थी. चुनाव परिणाम में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. उसने 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया था.

ये भी पढ़ें- दिल्ली CM आतिशी की बड़ी घोषणा, कहा- कच्ची कॉलोनी में रहने वालों को बिना NOC के मिलेगा बिजली कनेक्शन

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital