Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल हुए पीएम मोदी’, NC ने प्रधानमंत्री के भाषण को बताया निराशाजनक

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव अली मुहम्मद सागर ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन पूरी तरह से निराशाजनक है.

farooq abdullah

फारूख अब्दुल्ला (फोटो फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने निशाना साधा है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव अली मुहम्मद सागर ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन पूरी तरह से निराशाजनक है. उन्होंने कहा कि लोगों ने जो अपेक्षाएं की थी, उनको पूरा करने में पीएम मोदी विफल साबित हुए हैं.

“यह वही घिसी-पिटी बयानबाजी है”

अली मुहम्मद सागर ने एक बयान में कहा, “यह वही घिसी-पिटी बयानबाजी है, जो जम्मू-कश्मीर पिछले पांच साल से सुन रहा है. यहां चुनाव कराने को लेकर अब भी आत्मविश्वास की कमी है.” उन्होंने आगे कहा कि लोग राज्य का दर्जा वापस किए जाने, सितंबर तक लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार का वादा, बेरोजगारों के लिए नौकरी, बिजली संकट से राहत और प्रमुख विकास परियोजनाओं से संबंधित घोषणाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

“पुरानी परियोजनाओं को नया बताया गया”

उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से, इनमें से कोई भी अपेक्षा पूरी नहीं हुई. इसके बजाय, उनके सामने पुरानी परियोजनाओं को नया बताकर प्रस्तुत किया गया. मोदी के भाषण में मुख्य रूप से “आंकड़ों की बाजीगरी और पुरानी परियोजनाओं को नया बताना शामिल था, लेकिन लोगों को कुछ खास नहीं दिया गया.” उन्होंने कहा, ”यह निराशाजनक है कि कश्मीरी पंडितों की वापसी का कोई जिक्र नहीं किया गया, जिसे भाजपा अपनी तुच्छ राजनीति में आगे रखती है.”

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने X पर शेयर की कश्मीरी युवक के साथ तस्वीर, बोले- मेरे दोस्त के साथ एक यादगार सेल्फी

बता दें कि पीएम मोदी ने आज श्रीनगर का दौरा किया. जहां पर बख्शी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि “एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे. एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते. अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है. आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital