देश

NDA Meeting: 38 दलों की बैठक के बाद बोले PM मोदी- हमारे NDA में N का मतलब है न्यू इंडिया, यहां कोई छोटा या बड़ा नहीं होता

NDA Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर एनडीए ने आज दिल्ली के अशोका होटल में शक्ति प्रदर्शन किया है. एनडीए गठबंधन में कुल 38 पार्टियां शामिल हुई हैं. बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने एनडीए और विपक्ष के गठबंधन में फर्क बताया. उन्होंने कहा कि वो लोग तोड़ते हैं और हम जोड़ते हैं. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सभी का विश्वास एनडीए पर है. एनडीए के नए साथियों का स्वागत है.

पीएम मोदी ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि, “जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है.”

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, “हम जब विपक्ष में थे तब भी हमने सकारात्मक राजनीति की, हमने कभी नकारात्मक राजनीति नहीं की. हमने विपक्ष में रहकर सरकारों का विरोध किया, उनके घोटालों को सामने लेकर लाए लेकिन जनादेश का अपमान नहीं किया और न ही विदेशी ताकतों की मदद मांगी. उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश में राजनीतिक गठबंधनों की एक लंबी परंपरा रही है, लेकिन जो भी गठबंधन नकारात्मक के साथ बने वह कभी भी सफल नहीं हो पाए. कांग्रेस ने 90 के दशक में देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधनों का इस्तेमाल किया. कांग्रेस ने सरकारें बनाईं और सरकारें बिगाड़ीं.

उन्होंने आगे कहा कि जनता देख रही है कि ये पार्टियां क्यों इकट्ठा हो रही हैं? जनता ये भी जान रही है कि ऐसा कौन सा गोंद है जो इन पार्टियों को जोड़ रहा है. किस तरह छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मूल्यों और सिद्धांतों से समझोता किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Opposition Alliance Name: मोदी को हराने के लिए कांग्रेस समेत 26 विपक्षी दलों ने बनाया ‘INDIA’, जानिए इसके हर अक्षर का मतलब

पीएम मोदी ने NDA का मतलब बताया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान एनडीए (NDA) का मतलब भी बताया. उन्होंने कहा कि एन (N) का मतलब न्यू इंडिया है, डी (D) का मतलब है विकसित राष्ट्र, ए (A) का मतलब है लोगों की आकांक्षा. आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित और वंचितों को एनडीए पर भरोसा है.

NDA का लक्ष्य सत्ता हासिल करना नहीं

पीएम ने कहा कि 1998 में NDA का गठन हुआ था, लेकिन सिर्फ सरकारें बनाना और सत्ता हासिल करना NDA का लक्ष्य नहीं था. NDA किसी के विरोध में नहीं बना था, NDA किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था. NDA का गठन देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ था.

विपक्ष ने अपनी एक ही पहचान बना ली है

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है लेकिन शत्रुता नहीं होती लेकिन आज विपक्ष ने अपनी एक ही पहचान बना ली है, हमें गाली देना, हमें नीचा दिखाना. बावजूद इसके हमने देश को दलों के हित से उपर रखा है. यह NDA सरकार ही है जिसने प्रनब मुखर्जी को भारत रत्न दिया, हमने मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, गुलाम नबी आज़ाद जैसे अनेक नेताओं को पद्म सम्मान दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 minute ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

23 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

44 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

48 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago