दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
चिराग पासवान ने पीएम मोदी के छुए पैर
Chirag Paswan Video: लोकसभ चुनाव 2024 से पहले आज का दिन बेहद महत्तवपूर्ण है. आज के दिन बीजेपी के नेतृत्व में NDA ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. चुनाव की तैयारियों को लेकर एनडीए अपनी 38 सहयोगी पार्टियों के साथ मंथन कर आगे की रणनीति बना रही है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को रोकने के लिए विपक्षी दलों की आज दूसरी बैठक बेंगलुरु में हुई. इस बैठक में 26 दलों का जमावड़ा एकत्र हुआ. इसमें खास बात यह रही कि 26 अलग-अलग दलों के गठबंधन का INDIA रखा गया है. आज यह साफ हो गया कि लोकसभा का चुनाव दो ध्रुवी होने जा रहा है. एक NDA की 38 पार्टियां है तो वहीं दूसरी विपक्षी संगठन INDIA में 26 पार्टियां हैं.
दिल्ली के अशोका होटल में फिलहाल एनडीए की बैठक जारी है. इससे पहले बैठक की कई तस्वीरें सामने आयी हैं. इन्हीं तस्वीरों में एक ऐसी तस्वीर सामने आयी है जो राजनीतिक तौर पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. यह तस्वीर है बिहार की पार्टी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की.
चिराग पासवान वो नाम है जो हमेशा से बीजेपी का समर्थन करते रहे हैं. बैठक से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. इस वीडियो में चिराग पासवान पीएम मोदी के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री ने भी उनको अपना प्यार दिखाते हुए अपने गले से लगा लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि एनडीए घटक के नेताओं के बीच पीएम मोदी ने चिराग को अपने पास बुलाते हैं. इसके बाद चिराग उनके पैर छूते है और फिर पीएम उनको गालों को थप-थपाते हुए गले लगा लेते हैं.
बिहार की राजनीति में इन दिनों चिराग पासवान की काफी चर्चा हो रही है. सोमवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया था. 2014 लोकसभा चुनाव के साथ ही चिराग पासवान राजनीति में सक्रिय हुए. इस समय से ही चिराग पासवान पीएम मोदी के करीबी रहे हैं तब से ही चिराग पासवान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी के साथी रहे हैं.
चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने से बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि बिहार में राजनीतिक समीकरणों पर जनता की राय जानने के लिए सी वोटर ने एक सर्वे किया था. जिसमें 4 हजार से ज्यादा लोगों से बात की गई. सर्वे के मुताबिक, 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने कहा कि चिराग की वापसी से बीजेपी को फायदा होगा. वहीं 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उनकी वापसी से बीजेपी को नुकसान होगा.
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…