Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

NEET Paper Leak: CBI ने स्कूल प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल किए गिरफ्तार, पेपर का पैकेट खोले जाने का आरोप

NEET पेपर लीक केस में झारखंड के हजारीबाग से तीन लोगों को आज CBI ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए लोग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन हैं

neet-ug-paper-leak-cbi-arrests-school-principal-and-vice-principal-in-jharkhand

NEET पेपर लीक केस में झारखंड के हजारीबाग में सीबीआई की कार्रवाई

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

NEET Paper Leak 2024 latest news: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एवं एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज से चार दिनों तक पूछताछ के बाद शुक्रवार शाम उन्हें साथ लेकर पटना रवाना हो गई.

बताया जा रहा है कि इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, सीबीआई की ओर से आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई वक्तव्य नहीं आया है.

दो पत्रकारों सलाउद्दीन और जमालुद्दीन से भी पूछताछ

सीबीआई ने शुक्रवार को हजारीबाग में एक दैनिक अखबार के दो पत्रकारों मो. सलाउद्दीन और जमालुद्दीन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की है. एनटीए के सिटी को-ऑर्डिनेटर और स्कूल प्रिंसिपल एहसान उल हक से इन दोनों की फोन पर लगातार कई बार और लंबी बातें हुई हैं. कॉल रिकॉर्ड की वजह से दोनों संदेह के घेरे में आए हैं.

रामकृष्ण नगर क्षेत्र से अधजला प्रश्न पत्र बरामद

इसके पहले पेपर लीक मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस की ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) टीम ने पटना के रामकृष्ण नगर क्षेत्र से अधजला प्रश्न पत्र बरामद किया था. इस प्रश्न पत्र के सीरियल नंबर की जांच से पता चला कि यह हजारीबाग के मंडई रोड में ओएसिस स्कूल स्थित एग्जाम सेंटर का है. इसी आधार पर सीबीआई ने पिछले चार दिनों के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल एहसान उल हक और वाइस प्रिंसिपल मो. इम्तियाज सहित हजारीबाग में एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

हजारीबाग में पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिले

बताया जा रहा है कि सीबीआई टीम को हजारीबाग में पेपर लीक के पुख्ता सबूत मिले हैं. एजेंसी ने उन बक्सों को भी जब्त किया है, जिनमें प्रश्न पत्र हजारीबाग पहुंचे थे. हजारीबाग में प्रश्न पत्र कूरियर कंपनी के एक रिमोट एरिया स्थित सेंटर पर पहुंचे थे और इसके बाद प्रश्न पत्रों के ट्रंक बैंक तक ई-रिक्शा से पहुंचाए गए थे. बैंक में भी प्रश्न पत्रों को रिसीव करने से लेकर उनके रखरखाव में लापरवाही की बात सामने आई है.

– भारत एक्‍सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital