Bharat Express DD Free Dish

कांप उठेगी रूह! 15 दिन के मासूम के मुंह में डाला पत्थर फेवीक्विक से चिपकाया होंठ; कैसे बची जान?

Bheelwara Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्थरों के नीचे एक बच्चा मिला है जिसे जलाया गया है और उसके मुंह में पत्थर ठूंस दिए गए हैं.

Newborn Found in Bheelwara Rajasthan

भीलवाड़ा में हैवानियत की हदें पार

Bheelwara Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक जंगल में लगभग 15 दिन का एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब उसे ढूंढने वाले व्यक्ति ने देखा कि बच्चे के होंठ किसी गोंद से चिपकाए हुए थे और उसके मुंह के अंदर एक पत्थर ठूंसा हुआ था, ताकि वह रो न सके. इस जघन्य अपराध को देखकर हर कोई हैरान है.

बताया जा रहा है कि एक चरवाहे ने बच्चे की सिसकियों की आवाज सुनकर उसे बचाया और राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) को सूचित किया. बच्चे के होंठ गोंद से सील किए गए थे और उसके मुंह में एक पत्थर डाला गया था. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है.

फेवीक्विक से होंठ चिपकाए

बच्चे का एक पैर गर्म पत्थरों से जल गया है और उसके मुंह में पत्थर ठूंसकर फेवीक्विक से होंठ चिपकाए गए थे. बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. बच्चे का वजन तीन किलो है, लेकिन वह अभी कमजोर है. फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें: लद्दाख हिंसा में 4 की मौत, 72 घायल; आखिर चाहते क्या हैं Gen-Z?

Rajasthan Police जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वे आसपास के अस्पतालों से हाल ही में हुई डिलीवरी की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं. वे आसपास के गांवों में लोगों की तलाश और पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे हैं और घटनास्थल के आस-पास की मोबाइल डिटेल भी निकाली जा रही है.

चरवाहे ने बताया कैसे चला पता

चरवाहे ने बताया कि उसने पत्थरों के ढेर के पास बच्चे की सिसकियों की आवाज सुनी. उसने पत्थर हटाकर बच्चे को निकाला और पुलिस को सूचित किया. चरवाहे ने कहा कि वह बकरियों को चराते समय पत्थरों के पास बैठा था कि उसे बच्चे की सिसकियों की आवाज सुनाई दी. एक बार तो वह चौंक गया, लेकिन आवाज तुरंत बंद हो गई. करीब 5 मिनट बाद उसी जगह से फिर सिसकियों की आवाज आने लगी.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक हाईकोर्ट ने X को लगाई लताड़! कहा- करना होगा कानून का पालन; क्यों नहीं मिलेगी अनुच्छेद-19 की सुरक्षा?

बच्चे का इलाज जारी

बच्चे का इलाज भीलवाड़ा जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं. चरवाहे की सूझबूझ और सतर्कता से बच्चे की जान बच गई, लेकिन इस घटना (Bheelwara Rajasthan Crime News) ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को सजा मिलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read