Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुरदासपुर ग्रेनेड हमले में बब्बर खालसा के 7 आतंकियों पर NIA की चार्जशीट, तीन अब भी फरार

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरदासपुर जिले में 12 दिसंबर 2024 को हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

NIA

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गुरदासपुर जिले के घनिये के बंगर पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. यह आतंकी हमला 12 दिसंबर 2024 को हुआ था.

चार्जशीट में जिन सात लोगों को नामजद किया गया है, उनमें से तीन अभी भी फरार हैं. इनमें अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया, पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ हनी शामिल हैं.

गिरफ्तार चार अन्य आरोपियों की पहचान कुलजीत सिंह, अभिजोत सिंह, गुरजिंदर सिंह और शुभम के रूप में हुई है. ये सभी पंजाब के बटाला स्थित किला लाल सिंह गांव के निवासी हैं. इन सभी पर UAPA, विस्फोटक अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

NIA की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित रिंदा के इशारे पर अमेरिका में बैठे हैप्पी पासिया ने अर्मेनिया में रह रहे शमशेर सिंह उर्फ शेरा के जरिए अभिजोत सिंह की भर्ती की थी. भारत लौटने के बाद अभिजोत ने विदेशी आकाओं के निर्देश पर हथियारों और विस्फोटकों की आवाजाही में अहम भूमिका निभाई. उसने कुलजीत सिंह समेत अन्य आरोपियों को इस साजिश में शामिल किया.

9 दिसंबर 2024 को कुलजीत सिंह ने पुलिस स्टेशन पर हमले के लिए ग्रेनेड उठाया था, जिसे 12 दिसंबर को हमले में इस्तेमाल किया गया. NIA ने इस केस की जांच 23 मार्च 2025 को अपने हाथ में ली थी. एजेंसी इस केस के जरिए भारत में BKI के आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिशों में जुटी है.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन चक्र-V के तहत CBI का बड़ा एक्शन, ट्रांसनेशनल साइबर एक्सटॉर्शन सिंडिकेट का पर्दाफाश

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital