Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में NIA को मिली बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

एनआईए को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में बड़ी सफलता मिली है. कैफे विस्फोट के एक मुख्य साजिशकर्ता को NIA ने गिरफ्तार किया है.

Rameshwaram Cafe blast

इसी कैफे में हुआ था ब्लास्ट

एनआईए को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में बड़ी सफलता मिली है. कैफे विस्फोट के एक मुख्य साजिशकर्ता को NIA ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, एनआईए की कई टीम द्वारा 18 स्थानों ( कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में पांच और उत्तर प्रदेश में एक स्थान) पर कार्रवाई के बाद मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया गया है.

एनआईए ने 3 मार्च को शुरू की थी जांच

एनआईए ने तीन मार्च को इस मामले की जांच शुरू की थी. एजेंसी ने इसके पहले मुख्य आरोपी के रूप में मुसाविर शाजीब हुसैन की पहचान की थी, जिसने विस्फोट को अंजाम दिया था.

ये भी पढ़े: दिल्ली शराब नीति मामला- 1 अप्रैल तक ED की कस्टडी में रहेंगे अरविंद केजरीवाल, एजेंसी ने मांगी थी 7 दिन की रिमांड

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि एक अन्य षड्यंत्रकर्ता अब्दुल मथीन ताहा की भी पहचान की गई है जो अन्य मामलों में भी एजेंसी द्वारा वांछित है. इसमें कहा गया है दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं.

विस्फोट में घायल हुए कई लोग

एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने 1 मार्च को बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर ब्रुकफील्ड स्थित कैफे में आईईडी विस्फोट से जुड़े मामले में पहचाने गए अन्य दो आरोपियों को जरूरी सहायता प्रदान की थी. इस विस्फोट में कई ग्राहक और होटल के कर्मचारी घायल हो गए और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा। इस विस्फोट में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital