Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

World Food India 2024 में निफ्टेम-के ने महत्वपूर्ण MOU के साथ किया आगाज

World Food India 2024: चार दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में 90 से अधिक देश, 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा 18 केंद्रीय मंत्रालय भाग लें रहे हैं.

Minister

New Delhi: वैश्विक खाद्य उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान के आदान-प्रदान के लिए आयोजित चार दिवसीय ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2024’ का गुरुवार को नई दिल्ली में आग़ाज हुआ. इस अवसर पर खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अग्रणी राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) कुंडली ने कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MOU) पर हस्ताक्षर किए. इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MOFPI) की सचिव अनीता प्रवीण और निफ्टम के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय सहित कई प्रमुख कॉर्पोरेट्स के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

इस अवसर पर बिट्टू ने वैश्विक खाद्य उद्योग की चुनौतियों से निपटने में निफ्टम की भूमिका को सराहना करते हुए कहा कि जैसे-जैसे वैश्विक खाद्य उद्योग विकसित हो रहा है, खाद्य सुरक्षा, स्थिरता और नवाचार सर्वोपरि हैं.

निफ्टेम-के ने टेट्रा पैक, हेक्सागोन न्यूट्रिशन लिमिटेड, एलटी फूड्स लिमिटेड, फेरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, तिरूपति लाइफ साइंसेज लिमिटेड, सह्याद्री फार्म्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (TCPL), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड सहित प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जिसका उदेश्य खाद्य क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान, उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ साथ निफ्टम-के छात्रों की प्लेसमेंट को और बेहतर बनाना है.

इस अवसर पर निफ्टम-के के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने कहा कि आज निफ्टम के लिए एक महान दिन है. 8 एमओयू पर हस्ताक्षर सहित 2 प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और एक नया उत्पाद लॉन्च किया है. चार दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में 90 से अधिक देश, 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा 18 केंद्रीय मंत्रालय भाग लें रहे हैं.

ये भी पढ़ें- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को मिली बड़ी राहत, कैश-फॉर-वोट मामले में अवमानना कार्यवाही बंद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital