Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: मोदी सरकार के नौ साल आजाद भारत की विकास यात्रा में नौ रत्नों के समान: डॉ. दिनेश शर्मा

नए भारत में हुए विकास ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग तरह की विशिष्टता प्रदान की है. मोदी सरकार के नौ साल भारत की तस्वीर और तकदीर को बदलने वाले रहे हैं.

दिनेश शर्मा (फोटो फाइल)

Edited by Nitish Pandey

Lucknow: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे डॉ. दिनेश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने को लेकर कहा कि मोदी सरकार के नौ साल आजाद भारत की विकास विकास यात्रा में नौ रत्नों के समान हैं. दिनेश शर्मा संगठन द्वारा चलाए जा रहे 30 मई से 30 जून तक संपर्क महा अभियान के अंतर्गत बंगाल प्रदेश की बीरभूम, मथुरापुर, जयनगर, डायमंड हार्वर लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए रवाना होने से पहले ये बातें कही.

उन्होंने आगे कहा कि, नौ वर्ष का यह समय बेशकीमती रहा है जिसमें भारत ने नए आयाम स्थापित किए है. इन वर्षों को 3डी से परिभाषित किया जा सकता है. जिसमें पहला डी डेवलेपमेन्ट , दूसरा डी डिलीवरी और तीसरा डी डिस्टिंक्शन है. इन सालों में विकास की सुगंध देश के कोने कोने तक पहुंची है. देश में अवस्थापना सुविधाओं का जबरदस्त विकास हुआ है. आज देश इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में विकसित देशों को भी कड़ी टक्कर दे रहा है. जनता तक जनधन योजना, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना जैसी सरकारी योजनाओं की फूलप्रूफ डिलीवरी हुई है. इनमे एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या में नहीं होगी रैली, सामने आई बड़ी वजह

दुनिया भारत की ओर देख रही है उम्मीद भरी नजर से

डॉ. दिनेश शर्मा ने आगे कहा कि, नए भारत में हुए विकास ने देश को अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग तरह की विशिष्टता प्रदान की है. आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी निगाह से देख रही है. इस सबके पीछे एक चौथा डी भी है जिसका अर्थ डिवोशन है और यह डिवोशन देश सेवा व जनता की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जिसके कारण आज ऑस्ट्रेलिया जैसे देश का प्रधानमंत्री भी पीएम मोदी को बॉस कहता है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में पहली बार ऐसी सरकार दी है जिसने जनता की हर परेशानी का निराकरण कर उसे बेहतर जीवन प्रदान किया है.

दुनिया में बज रहा है भारत का डंका

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, भारत की प्रगति का डंका दुनिया में बज रहा है, जिस देश में कभी सुई भी न बनती हो वह आज रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ चला है. स्टार्टअप जैसी योजनाओं ने नवाचार के साथ उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया है. इन वर्षो में भारत की संस्कृति को सहेजने का काम बखूबी हुआ है. आज यही संस्कृति एक बार फिर बाहर की धरती पर हमारी पहचान बन रही है. कुल मिलाकर मोदी सरकार के नौ साल भारत की तस्वीर और तकदीर को बदलने वाले रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital