Bharat Express DD Free Dish

‘अरे बहिन##%@…हम लोग के भाषा ही है कल्चर नहीं…’, नीतीश कुमार के लाडले विधायक ने गाली-गलौज को बताया अपना कल्चर

JDU MLA Gopal Mandal: JDU विधायक गोपाल मंडल आए दिन किसी न किसी बवाली को सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार विधायक गाली-गलौज को लेकर चर्चा में बने हुए है. ऐसे में चलिए आपको विधायक से जुड़े बवाली किस्सों के बारे में बताते हैं. 

JDU MLA Gopal Mandal

JDU MLA Gopal Mandal: अपने बिहेवियर और नीतीश कुमार के लाडले JDU विधायक गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal) आए दिन किसी न किसी बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार विधायक गाली-गलौज को लेकर चर्चा में बने हुए है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान गाली-गलौज को कल्चर बताया है.

इसके अलावा भी विधायक गोपाल मंडल महिला के गाल पर नोट चिपकाने को लेकर, कभी ट्रेन में अंडरवियर, तो कभी अस्पताल में पिस्टल लेते हुए दिखाई दे चुके हैं. ऐसे में चलिए आपको विधायक से जुड़े बवाली किस्सों के बारे में बताते हैं.

JDU विधायक ने गाली-गलौज को बताया अपना कल्चर (JDU MLA Gopal Mandal)

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान गोपाल मंडल से पूछा गया कि आपकी वीडियो जो वायरल होते रहते हैं और उसमें अपशब्द का इस्तेमाल किया जाता है तो इसपर आपका क्या जवाब होगा. तभी गोपाल मंडल ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं हम अपशब्द नहीं बोलते.

उन्होंने कहा कि हम लोग का भाषा ही ऐसा है. विधायक ने गाली-गलौज को अपना कलचर बताते हुए कहा कि अंगिका भाषा हमारा मात्र भाषा है. अरे बहिन *** , ए मादर *** इ सब भाषा ही है , किसी को गाली-फाली नहीं देते.

ट्रेन में अंडरवियर में घूम रहे थे विधायक

विधायक के एक मित्र ने इस मामले में बताया था कि विधायक डायबिटीज के मरीज हैं. डायबिटीज बढ़ जाने पर वो अर्जेंट बेसिस पर दिल्ली जा रहे थे. विधायक का वजन भी ज्यादा है, इसलिए वो पूरे कपड़ों में वॉशरूम नहीं जा पाते. वो लुंगी-गमछे में वॉशरूम जाते हैं. इसी कड़ी में वो ट्रेन में चढ़ते ही हड़बड़ी में अंडरवियर में ही चले गए थे. इस पर एक यात्री ने बदतमीजी से बात की. विधायक ने उस समय कुछ नहीं कहा. मगर, आकर उससे बात की.

अस्पताल में दबंगई दिखाते नजर आए विधायक (JDU MLA Gopal Mandal)

विधायक जेडीयू गोपाल मंडल ने बीते दिनों अस्पताल में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दिए थे. जब विधायक मंडल से पत्रकारों ने इसे लेकर सवाल किया तो कहने लगे हां हम अभियो रखे हैं, दिखाएं क्या. क्या कहना चाहते हो…रखते हैं पिस्टल.

इसके बाद सवाल हुआ, ‘अस्पताल जैसी जगह पर पिस्टल ले जाने की क्या जरूरत थी? विधायक क्या पिस्टल हाथ में लेकर लहराएंगे?’ इस सवाल ने मानो विधायक के सम्मान पर कुठाराघात कर दिया. तमतमाते हुए विधायक ने कहा- ‘हां, हां… हम लहराएंगे…. तुम लोग हमारा बाप हो क्या.. भाग… हैरानी वाली बात तो ये है कि जिस समय जेडीयू दफ्तर के गेट पर विधायक अपनी दबंगई के सबूत दे रहे थे.

महिला के गाल पर नोट चिपकाते दिखाई दिए

जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने होली मिलन समारोह में एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था. इस दौरान गोपाल मंडल एक महिला कलाकर के गाल पर नोट सटाते दिखाई दिए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था.

गोपालपुर से विधायक हैं गोपाल मंडल

बता दें कि नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वे सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बड़बोले विधायक हैं. कभी कमर में पिस्टल लेकर चलने लगते हैं तो कभी किसी को धमकाने लगते हैं. कभी ट्रेन में बनियान में ही टॉयलेट जाने लगते हैं. सबसे बड़ी बात है कि पार्टी की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जाता है ना ही सीएम नीतीश कुमार उनको लेकर कुछ कहते हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read