देश

Prashant Kishor: ‘मोदी की हवा है तो अभी भाजपा में ही रुक जाते हैं’, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को लेकर किया दावा, गरमाई सियासत

Bihar Politics: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एक बार फिर चर्चा में हैं. एक बार फिर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बयान दिया है. वो पिछले काफी समय से नीतीश की पार्टी जेडीयू पर हमलावर हैं. प्रशांत किशोर इस समय बिहार में अपनी पदयात्रा निकाल रहे हैं. जन सुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने तीन-तीन बार लोगों को ठगा है. सबसे पहले 2015 में छोड़कर भागे. फिर उसके बाद हमने 2019 में दो एमपी वाली जदयू को 17 सीटें दिलवाईं, बीजेपी को बिना लड़े ही 30 से घटाकर 17 कर दिया.

‘अभी मोदी जी की हवा है रुक जाते हैं’

प्रशांत किशोर ने बताया कि उस समय पार्टी में हम दूसरे स्थान पर थे. पार्टी में तय हुआ था कि हम लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बाद बीजेपी का साथ छोड़ देंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा ही. जब नरेंद्र मोदी जीत कर आए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी मोदी जी का हवा है, और थोड़ा रुक जाते हैं बीजेपी में, ये दूसरा धोखा था.

प्रशांत किशोर ने बताया कि नीतीश का तीसरा धोखा CAA-NRC के समय आया था. तब पार्टी में तय हुआ था कि हम लोग इसके विरोध में हैं और इसका विरोध करेंगे, लेकिन नीतीश पार्लियामेंट में जाकर मोदी जी के पक्ष में यानी CAA-NRC के पक्ष में जाकर वोट कर दिए. इसके बाद प्रशांत कुमार ने जनता से पूछते हुए कहा कि अब आप ही लोग बताएं अब नीतीश कुमार पर कितना भरोसा करें?

‘पार्टी में शामिल होने का मिला था न्योता’

प्रशांत किशोर ने इससे पहले बताया कि नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में वापस आने का न्योता दिया था. उन्होंने कहा था कि मार्च 2022 में ही दिल्ली में नीतीश कुमार मुझे बताया था कि महागठबंधन बनाने जा रहे है और इसमें शामिल हो जाओ. प्रशांत ने खुलासा करते हुए नीतीश कुमार का आंकलन बताया. उन्होंने कहा कि यदि नीतीश बीजेपी के साथ रहते हैं तो 2024 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले भाजपा उन्हें हटाकर ये कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा. इसलिए नीतीश कुमार 2025 तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सुरक्षित रहने के लिए  महागठबंधन के साथ चले गए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

18 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

33 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

1 hour ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago