Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली में अब 1100 स्थानों पर मनाई जाएगी छठ पूजा, 2014 में सिर्फ 69 स्थानों पर होता था आयोजन

इल साल दिल्ली में भव्य होगी छठ पूजा

कोरोना महामारी के बाद इस साल देशभर में छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस साल भव्य छठ पूजा मनाने का ऐलान किया है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की वजह से दो साल से छठ पूजा नहीं हो रही थी,  कोविड की वजह से लोग घरों में कैद थे ,लेकिन इस बार अच्छे से परिवार के साथ छठ पूजा मना सकते हैं ,सुरक्षा में दिल्ली पुलिस सहयोग करेगी. इस साल दिल्ली के 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी.

इस साल दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए 25 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है. दिल्ली के 1100 छठ घाटों पर कई तरह के स्पेशल इंतजाम किए गए हैं. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं ताकि अपराध पर नियंत्रण रहे. तमाम छठ घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, इसके आलावा टैंट, साउंड सिस्टम, एलईडी, 24 घंटे बिजली , पावर बैकअप और पीने के पानी का प्रबंध होगा ,साफ-सफाई और शौचालयों का प्रबंध होगा, हर जगह एंबुलेंस का इंतजाम होगा ,कोई घटना हो गई, तो तुरंत पीड़ितों को अस्पताल पहुंचा सकें.

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 से हमारी सरकार भव्य रूप से छठ पूजा मनाना शुरू किया है. 2014 में 69 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता था जिसमें 2.5 करोड़ रुपये खर्च आता था.लेकिन इस साल 1100 स्थानों पर छठ पूजा मनाई जाएगी जिसका सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी.साथ ही उन्होंने कहा कि छठी मैया से प्रार्थना है कि सब खुश रहें ,लोग परिवार के साथ देश के लिए भी छठी मैया से आशीर्वाद मांगे और कोरोना की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन ये अभी गया नहीं है मास्क लगाकर रखें और अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital