Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajasthan New CM: एक साल के लिए सीएम बनना चाहती हैं वसुंधरा राजे! जेपी नड्डा के ऑफर को ठुकराया

Rajasthan New CM: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात की है. बातचीत के दौरान वसुंधरा राजे ने एक साल के लिए राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है.

vasundhara raje

वंसुधरा राजे सिंधिया (फाइल फोटो)

Rajasthan New CM: राजस्थान में नए सीएम के चयन को लेकर सियासी गलियारों में तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसी बीच कहा जा रहा है कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शीर्ष नेतृत्व से एक साल के लिए प्रदेश का सीएम बनने की मांग की है. एक साल के बाद वह खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी को छोड़ देंगी. हालांकि सूत्रों का ये भी कहना है कि पार्टी ने उन्हें स्पीकर बनने का ऑफर दिया है. जिसे वसुंधरा ने इनकार कर दिया.

वसुंधरा ने नड्डा से फोन पर की बात

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से फोन पर बात की है. बातचीत के दौरान वसुंधरा राजे ने एक साल के लिए राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. उन्होंने इस दौरान कहा कि एक साल के लिए उन्हें सीएम बनाव दिया जाए. एक साल के बाद वे अपने आप सीएम पद से इस्तीफा दे देंगी. जेपी नड्डा ने वसुंधरा राजे से फोन पर बात करते हुए उन्हें स्पीकर बनने की पेशकश की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया.

मंगलवार को होगी विधायकों की बैठक

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जिसके बाद से ही राज्य में सीएम चेहरे पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मंथन कर रहा है. केंद्रीय नेतृत्व ने तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों की एक टीम को राजस्थान भेजा है. इनकी मौजूदगी में मंगलवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी. मंगलवार को सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में प्रदेश के अगले सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

कांग्रेस विधायक ने सीएम बनाने की मांग की

वहीं आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक और राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष रामकेश मीणा ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर राज्य की कमान आदिवासी नेता किरोड़ी लाल मीणा को सीएम नियुक्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा समुदाय से आते हैं इसलिए समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीएम का पद देना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Dheeraj Sahu IT Raid: धीरज साहू के बहाने INDIA गठबंधन पर बरसे अमित शाह, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

“किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए”

रामकेश मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आदिवासी मीणा सेवा संघ के अध्यक्ष के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को पत्र लिखा है. जिसमें मैंने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को पत्र लिखकर समुदाय की भावनाओं से अवगत कराया है कि किरोड़ी लाल मीणा को मुख्यमंत्री का पद मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘किरोड़ी मीणा ने बहुत संघर्ष किया है और कई आंदोलनों का नेतृत्व किया है.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital