Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत-कनाडा के रिश्तों में बढ़ी तल्खी के बीच गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे NSA अजित डोवाल, हो रही मीटिंग

भारत कनाडा के बीच शुरू हुए विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल उनके दफ्तर पहुंचे हैं.

गृह मंत्री से मिलने पहुंचे NSA अजित डोवाल

भारत कनाडा के बीच शुरू हुए विवाद के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल उनके दफ्तर पहुंचे हैं. संसद भवन स्थित गृह मंत्री के कार्यालय पर ये बैठक चल रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश की सुरक्षा से जुड़े आंतरिक मुद्दे को लेकर ये बैठक हो रही है.

भारत-कनाडा विवाद को लेकर चर्चा संभव

गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोवाल के बीच हो रही बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि कनाडा और भारत के बीच शुरू हुई तनातनी को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी. इससे पहले अजित डोवाल ने जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने विदेशी समकक्षों के सामने खालिस्तान का मुद्दा भी उठाया था.

कनाडा में भारतीय अधिकारियों को बनाया जा रहा निशाना

बता दें कि इन दिनों कनाडा और भारत के बीच रिश्तों को लेकर तल्खी बढ़ी हुई है. कनाडा में भारतीय अधिकारियों को धमकाने के अलावा उनके परिसरों में तोड़फोड़ की जा रही है. हाल ही में कनाडा ने एक वरिष्ठ राजनयिक को देश से निकालने का आदेश जारी किया था. जिसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडाई डिप्लोमैट को 5 दिनों में देश छोड़ने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें- India Canada Row: “पीएम ट्रुडो साबित करें भारत पर लगे आरोप…”, कनाडाई पत्रकार की नसीहत

पीएम ट्रुडो ने लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में कहा था कि खालिस्तानी समर्थक और आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में भारत सरकार की संलिप्तता की जांच कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं. उन्होंने कहा था कि कनाडा की धरती पर कनाडा के नागरिक की हत्या या फिर किसी दूसरे देश की संलिप्तता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस बयान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कनाडा में किसी भी हिंसा या आपराधिक कृत्य में भारत की संलिप्तता के सभी आरोप बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital