उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राज्यसभा उम्मीदवारी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने (Om Prakash Rajbhar) कहा कि नीतीश कुमार का सपना है कि वे उच्च सदन में जाकर राजनीति करें. बीजेपी गठबंधन ने उन्हें खुलकर न्योता दिया है.
राजनीति में ऊंचाई पाने की चाह
राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि राजनीति में हर नेता आगे बढ़ने की सोच रखता है. प्रधान बनने के बाद व्यक्ति जिला पंचायत का सपना देखता है, फिर विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनने की चाह रखता है. मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री बनने की सोच आती है और अंत में राष्ट्रपति बनने की इच्छा होती है. इसी तरह नीतीश कुमार अब राज्यसभा में जाने का सपना देख रहे हैं.
नीतीश कुमार का निजी फैसला
ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बताया कि खुद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि राज्यसभा में जाना उनका निजी निर्णय है. उन्होंने (Om Prakash Rajbhar) लिखा कि वे कभी राज्यसभा नहीं गए और अब दिल्ली जाकर उच्च सदन में राजनीति करना चाहते हैं. बीजेपी गठबंधन ने उन्हें खुला निमंत्रण दिया है और पहले भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर समर्थन दिखाया है.
मुख्यमंत्री पद पर अटकलों पर जवाब
बिहार में बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों पर राजभर ने कहा कि यह सदन के विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे किसे चुनते हैं. उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ है.
विपक्ष पर हमला
राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव हमेशा सरकार के खिलाफ बोलते हैं. अगर वे योजनाओं की तारीफ करने लगें तो उन्हें वोट ही नहीं मिलेंगे.
ये भी पढ़ें-नवादा सदर अस्पताल में भीषण आग, दवा स्टोर और सिविल सर्जन का चैंबर जलकर खाक
बीजेपी सरकार की योजनाओं का जिक्र
राजभर ने कहा कि सपा सरकार में दिव्यांगों को 300 रुपये और बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन मिलती थी, जबकि बीजेपी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया. किसानों को मिलने वाली आर्थिक मदद में पहले लूट होती थी, लेकिन अब सब बंद हो चुका है. यही वजह है कि विपक्ष विरोध करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




