Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

2024 चुनाव से पहले NDA में शामिल हुई सुभासपा, दिल्ली में अमित शाह और ओपी राजभर के बीच मीटिंग में बनी बात

Om Prakash Rajbhar: आगामी 18 जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए दलों की बैठक होने वाली है. वहीं, इस बीच गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से हुई है. राजभर ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है.

Om Prakash Rajbhar: दिल्ली में अमित शाह और ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात

Om Prakash Rajbhar: दिल्ली में अमित शाह और ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात

Om Prakash Rajbhar: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में केंद्र की एनडीए सरकार लग गई है. आगामी 18 जुलाई को पीएम मोदी की अध्यक्षता में एनडीए दलों की बैठक भी होने वाली है. वहीं, इस बीच गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से हुई है. दिल्ली में हुई इस मीटिंग के बाद यह बात स्पष्ट हो गई है कि ओम प्रकाश राजभर एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला कर चुके हैं. गृह मंत्री शाह ने इस मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए एनडीए में ओम प्रकाश राजभर का स्वागत किया है.

बता दें कि साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था. उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर योगी सरकार व बीजेपी के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका था. अब वे बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की गठबंधन में शामिल हो गए हैं.

राजभर जी के आने से एनडीए को मिलेगी मजबूती- गृह मंत्री

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अब पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अपने इस फैसले पर मुहर लगा दी है. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने ओपी राजभर से मुलाकात की तस्वीर को शेयर कर ट्वीट किया और लिखा,”ओम प्रकाश राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का निर्णय लिया. मैं उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं.”
गृह मंत्री ने आगे लिखा,”राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा.”

सुभासपा के प्रवक्ता ने सपा पर साधा निशाना

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने ट्वीट कर सपा को निशाने पर लिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”समाजवादी पार्टी के साथ न पिछड़े हैं न दलित हैं,न अल्पसंख्यक बचेंगे सब चलेंगे माननीय नरेंद्र मोदी जी , मा०अमित शाह जी, मा०जेपी जेपी नड्डा जी, मा० मुख्यमंत्री जी, मा०भूपेन्द्र चौधरी जी, मा० बृजेश पाठक जी,मा० केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं में बनेंगे भागीदार ”

18 जुलाई को दिल्ली के होटल अशोक में होगी बैठक- जेपी नड्डा

आपको बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 18 जुलाई को एनडीए की बैठक होने वाली है. इसको लेकर बीजेपी तैयारी में जुट गई है. ओम प्रकाश राजभर के अलावा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और लोजपा(रामविलास पासवान) सांसद चिराग पासवान भी इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं क्योंकि इन दोनों नेताओं ने भी एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया है. बीते शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को पत्र लिखकर उन्हें इस मीटिंग में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया था. उन्होंने अपने पत्र में लिखा,”आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री जी की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है. इस बैठक में आप(चिराग पासवान) सादर आमंत्रित हैं.” उन्होंने आगे लिखा,”एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुढृढ़ता प्रदान करता है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest