देश

14 अगस्त पर मेजर गौरव आर्या ने Pakistan को बोला, “हैप्पी बर्थडे बेटा”, वायरल मीम्स पर लोगों ने कहा- भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे

Pakistan’s Independence Day: भारतीय सेना से रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या ( Major Gaurav Arya) का एक मीम्स सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. पाकिस्तान की स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर मेजर ने एक मीम ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने अपनी ही तस्वीर को कायद-ए-आजम मोहम्मद अली जिन्ना की जगह पोट्रे किया है. इस मीम को ट्वीट करते हुए मेजर गौरव आर्या ने पाकिस्तान को बेटा कहकर शुभकामनाएं दी हैं.

मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinna) की जगह रिटायर्ड मेजर गौरव आर्या की तस्वीर की बगल में लिखा है ‘Father of Pakistan’. इस तस्वीर के ठीक नीचे पाकिस्तानी रेंजरों की तस्वीर है, जो अपने यूनिफॉर्म में खड़े हैं. इस मीम को ट्वीट करते हुए मेजर ने हैशटैग देकर लिखा है, “Happy Birthday Beta”.

इस मीम के ट्वीट होते ही हिंदुस्तान से लेकर पाकिस्तान के लोगों में ट्विटर पर कॉमेंटबाजी शुरू हो गई. लोग एक दूसरे पर हमले बोलने लगे. एक यूजर ने भी व्यंग्य की इंतहा कर दी और मेजर साहब को संबोधित करते हुए लिखा, ” पाकिस्तान जैसा बेटा भगवान किसी को न दे. पूरा कलंकी कहीं का…”

रियार्ड मेजर गौरव आर्या के ट्वीट पर एक प्रकार से जंग छिड़ी हुई है. हालांकि, कई लोग इसमें दोनों देशों को आजादी की शुभकामना दे रहे हैं. लेकिन, अधिकांश ऐसे हैं जो पाकिस्तान को टोकरी भरके नसीहतें दे रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से भी भारत को नसीहतें भेजी जा रही हैं.

बहरहाल, गौरव आर्या पाकिस्तान पर अपनी तल्ख टिप्पणी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन्हें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं. आए दिन आर्या पाकिस्तान की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर तनकीद करते रहते हैं. उनका यू-ट्यूब चैनल खास तौर पर पाकिस्तान और भारत के संदर्भ में जियो-पॉलिटिक्स की चर्चाओं पर केंद्रित रहता है.

कौन हैं मेजर गौरव आर्या?

मेरजर गौरव आर्या (रिटा.) को नहीं जानने का मतलब है कि आज के जमाने में आप सोशल मीडिया का जनरल नॉलेज नहीं जानते हैं. क्योंकि, मैदान-ए-जंग से लेकर टीवी डिबेट में यह काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं. ये अक्सर टीवी में राष्ट्रीय सिक्योरिटी, लीडरशिप और डिफेंस जैसे सब्जेक्ट पर डिबेट करते हुए दिखाई देते हैं.
मेजर गौरव आर्या 17 कुमाऊं रेजिमेंट में अपनी सेवा दे चुके हैं. लेकिन, सर्विस के दौरान चोट लगने के बाद इन्हें इंडियन आर्मी को अलविदा कहना पड़ा. फौज से बाहर आने के बाद इन्होंने पढ़ाई करने का डिसिजन लिया और फिर लखनऊ आईआईटीसी यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग एंड सेल्स में एमबीए की पढ़ाई की. इसके बाद एचसीएल, विप्रो और वोडाफोन जैसी कंपनियों में काम भी किया.

हालांकि, बाद में मेजर गौरव आर्या राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बतौर विशेषज्ञ टीवी डिबेट में शामिल होने लगे. ये 2016 में खास तौर पर चर्चा में तब आए जब इन्होंने आतंकी बुरहान वानी पर एक खुल खत लिखा. यह लेटर काफी वायरल हुआ था और लोगों को काफी पसंद आया. वर्तमान में वह एक थिंक टैक से जुड़े हैं और अपने यू-ट्यूब चैनल के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मसलों और वारफेयर पर अपनी राय देते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago