देश

Himachal Pradesh: कुदरत का कहर; शिमला में शिव मंदिर समेत दो जगह हुई लैंडस्लाइड, कई लोग मलबे में दबे, 24 घंटों में 21 लोगों की मौत

Shimla Landslide: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जमकर बरस रहा है. सुबह से ही यहां दिल दहला देने वाले हादसे हो रहे हैं. पहले प्रदेश के सोलन में बादल फटने की खबर सामने आई तो वहीं अब शिमला में लैंडस्लाइड हुई है. इस भूस्खलन में एक मंदिर की इमारत में क्षतिग्रस्त भी हो गई, जिसके चलते यहां अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं. लोगों को बचाने का काम किया जा रहा है. रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य कर रही है. इसके अलावा सूबे के मुख्यमंत्री सुक्खू और राज्य मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं.

जानकारी के मुताबिक, शिमला में दो जगहों पर लैंडस्लाइड हुई है. समरिहल और फागली में लैंडस्लाइन होने के वजह से 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. वहीं 80 से ज्यादा लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है.

मंदिर भूस्खलन में दो लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, समरिहल के पास शिव बौड़ी मंदिर पर हुए भूस्खलन में 9 लोगों की मौत हो गई है और कुछ शव मलबे से निकाले गए हैं. इनमें दो बच्चे भी हैं. वहीं फागली में हुए लैंड स्लाइड में 3 लोगों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, लोग सुबह यहां मंदिर में पूजा करने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान यहां लैंड स्लाइड हो गई और कई लोग मलबे में दब गए.

24 घंटों में 21 लोगों की मौत

वहीं बारिश से प्रभावित शिमला के समर हिल क्षेत्र में भूस्खलन स्थल पर स्थिति का हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निरीक्षण किया. इस दैरान उन्होंने कहा कि- 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हुई है. मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा. बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा.

’10-15 लोग अभी भी मलबे’

प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यहां मलबे के नीचे से कुछ शव निकाले गए हैं, 10-15 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। खराब मौसम के कारण मंडी जिले में 12-15 लोगों की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें- पत्नी को लाखों रुपये का लोन लेकर करायी नर्सिंग की ट्रेनिंग, नर्स बनने बाद बोली- “मेरी लाइफ में कोई और आ गया, तुम दूसरी देख लो”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

6 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

18 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

47 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

47 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

47 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

54 minutes ago