Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

9वें सशस्त्र बल वेटरन्स डे पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने SPARSH पोर्टल को लेकर दिए अहम बयान

भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने SPARSH पोर्टल की समस्याओं को स्वीकारते हुए इसे सुधारने और भ्रष्टाचार को कम करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया.

Air marshal Amar Preet Singh

Air marshal Amar Preet Singh

नई दिल्ली: 9वें सशस्त्र बल वेटरन्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने SPARSH (सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन-रक्षा) पोर्टल पर अपनी राय व्यक्त की. उन्होंने कहा, “हम सभी इस बात से अवगत हैं कि SPARSH पोर्टल में कुछ समस्याएं हैं, लेकिन हमारा प्रयास इसे पूरी तरह स्वचालित करने और भ्रष्टाचार को कम करने का है.”

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि डेटा को डिजिटाइज करने में चुनौतियां आती हैं, लेकिन भारतीय वायु सेना इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे समझ रही है और इसे बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा, “हम सीख रहे हैं और चीजें सही दिशा में प्रगति कर रही हैं.”

एयर चीफ मार्शल ने यह भी बताया कि भारतीय वायु सेना के हर दूसरे स्टेशन और अन्य ठिकानों पर SPARSH सेल स्थापित किया गया है. उन्होंने कहा, “यह सेल उन समस्याओं को सुलझाने के लिए है, जिनका सामना पेंशनधारक कर सकते हैं.”

इस मौके पर उन्होंने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वायु सेना पूर्व सैनिकों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है.

SPARSH पोर्टल रक्षा पेंशन प्रणाली को पारदर्शी और कुशल बनाने का एक बड़ा प्रयास है. हालांकि इसे लागू करने में आ रही चुनौतियों को लेकर वायु सेना प्रमुख का यह बयान यह दर्शाता है कि सेना इन समस्याओं को दूर करने और इसे पेंशनधारकों के लिए सहज बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.

ये भी पढ़े: J&K: नौशेरा में माइन ब्लास्ट होने से 6 जवान घायल, सैनिकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest