Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हेमंत सोरेन की ओर से अंतरिम जमानत की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Hemant Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया.

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

Jharkhand Land Scam Case:झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बड़े चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार और श्राद्ध में शामिल नहीं हो पाएंगे. पीएमएलए कोर्ट ने अंतरिम बेल की उनकी याचिका नामंजूर कर दी है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत नहीं मिली है. रांची की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से मना कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया जारी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से चुनाव के मद्देनजर अंतरिम जमानत की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हाईकोर्ट चाहे तो जो फैसला सुरक्षित रखा है. वह सुना सकता है. हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद है. कपिल सिब्बल का आरोप है कि ईडी जमानत पर जवाब देने के लिए बार-बार समय की मांग कर रही है, और जानबूझकर देरी की जा रही है. बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट 1 मई को जमानत याचिका पर सुनवाई करने वाला है.

ED ने जवाब देने के लिए अदालत से मांगा समय

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अपना पक्ष रखने और जवाब देने के लिए ईडी ने एक बार फिर अदालत से वक्त मांग लिया है. सोरेन की याचिका पर मंगलवार को एक बार फिर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई शुरू होते ने ईडी ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते के समय की मांग की. हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इसका विरोध किया. कोर्ट ने ईडी को एक हफ्ते का समय देते हुए 30 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने को कहा है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली हाईकोर्ट ने PMLA की धारा 66 की आधिकारिक व्याख्या की मांग को लेकर दाखिल PIL पर सुनवाई से किया इंकार

क्या है पूरा मामला?

झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का शनिवार सुबह उनके रांची स्थित आवास पर निधन हो गया था. शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन लंबे समय से बीमार थे. उनका अंतिम संस्कार संभवतः रामगढ़ जिला स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा में होगा.

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाला मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. हेमंत सोरेन अभी रांची के बिरसा मुंडा होटवार जेल में बंद हैं. ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ बड़गाई अंचल के 8.5 एकड़ जमीन के अवैध खरीद बिक्री मामले में कार्रवाई की थी. इस मामले में कई और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था.

हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

इससे पहले हेमंत सोरेन की ओर से 24 अप्रैल को सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल किया गया है. उस याचिका में यह बताया गया कि हाईकोर्ट ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला नहीं सुना रहा है. उच्च न्यायालय ने इस मामले में 28 फरवरी को अपना फैसला सुरक्षित रखा था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital