Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 9 घायल

यह दर्दनाक हादसा मरीचा गांव के पास हुआ है. इस पुल का निर्माण ट्रांस रेल कंपनी कर रही थी. यह पुल 10.5 किमी लंबा है.

Supaul Bridge Girder Collapse: बिहार के सुपौल में एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल का गार्डर गिरने से कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर आ रही है. वहीं इस मामले में सदर एसडीएम ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है तो इस घटना में कई अन्य के घायल होने की बात कही है. बता दें कि कोसी नदी पर भेजा-बकौर के बीच एशिया के सबसे लंबे पुल का निर्माण हो रहा है.

1200 करोड़ की लागत से बना है पुल

यह दर्दनाक हादसा मरीचा गांव के पास हुआ है. इस पुल का निर्माण ट्रांस रेल कंपनी कर रही थी. यह पुल 10.5 किमी लंबा है. भारत माला प्रोजेक्ट के तहत इसे बनाया जा रहा है. इसके निर्माण की लागत करीब 1200 करोड़ रुपए है.

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सुपौल डीएम कौशल कुमार ने कहा कि भेजा-बकौर के बीच मरीचा के पास एक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरने से एक की मौत हो गई और नौ घायल हो गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital